भीषण तापमान - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के कैलिफॉर्निया और नेवाडा के बीच स्थित डेथ वैली में रविवार दोपहर 54.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह 1913 के बाद देश में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा, रविवार को 3.41 बजे दोपहर में यह तापमान रिकॉर्ड किया गया। डेथ वैली का तापमान पिछले साल अगस्त महीने के तुलना में इस साल तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। डेथ वैली मोजावे रेगिस्तान में स्थित है और उत्तरी अमेरिका के सबसे निचले, शुष्क और गरम स्थानों में से एक है। 10 जुलाई, 1913 में यहां 56.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।