फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Germany Christmas Market Attack: बेकाबू कार के हमले में सात भारतीय भी हताहत; अब तक पांच की मौत, 200 लोग घायल

Sat, 21 Dec 2024 08:03 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

Germany Christmas Market Attack: जर्मनी के मागदेबर्ग शहर में क्रिसमस मार्केट में हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जबकि कार से रौंदे जाने के कारण 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें सात भारतीय भी शामिल हैं। वहीं देश के मंत्री हमलावर तालेब ए को इस्लाम का कट्टर आलोचक बताया है।
विज्ञापन
जर्मनी में संदिग्ध हमला (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी में एक सऊदी डॉक्टर द्वारा क्रिसमस बाजार में गाड़ी घुसाकर किए गए हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में सात भारतीय भी शामिल हैं, इनमें से तीन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं, भारतीय दूतावास सभी घायलों के संपर्क में है। इसके अलावा, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने क्रिसमस बाजार में हुए हमले की निंदा की है। 

विज्ञापन

 
शुक्रवार की शाम को हुए इस हमले के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जर्मनी के राज्यपाल रेनर हेजलॉफ ने बताया कि मृतकों की संख्या दो से बढ़कर पांच हो गई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि इनमें से लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक है।



लोगों ने मोमबत्ती जलाकर फूल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि
वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चर्च के बाहर मोमबत्तियां जलाकर और फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कई लोग वहां रोते हुए देखे गए। 2016 में एक क्रिसमस मार्केट पर हुए हमले के गवाह बने बर्लिन के एक चर्च कोयर ने 'अमेजिंग ग्रेस' भजन गाकर अपनी प्रार्थना की। आठ साल पहले बर्लिन में एक इस्लामी चरमपंथी ने ट्रक से क्रिसमस मार्केट पर हमला किया था, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


हमले के पीछे की वजह हो रही जांच
जर्मन मीडिया ने आरोपी का नाम तालिब ए. बताया है, वह मनोचिकित्सा और मनोचिकित्सकीय उपचार का विशेषज्ञ है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी ने यह हमला क्यों किया। खुद को पूर्व मुस्लिम बताने वाले इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर इस्लाम-विरोधी पोस्ट शेयर किए थे और इस्लाम छोड़ने वालों का समर्थन किया था। उसने जर्मन अधिकारियों पर 'यूरोप में इस्लामीकरण' के खिलाफ पर्याप्त कदम न उठाने का भी आरोप लगाया। 

वहीं वियतनाम से आईं एक महिला ने बताया कि हमले के दौरान उन्होंने तेज आवाज सुनी और एक कार को तेजी से क्रिसमस मार्केट में घुसते हुए देखा। बता दें कि, क्रिसमस मार्केट जर्मनी की सदियों पुरानी परंपरा है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है। मागदेबर्ग शहर की आबादी लगभग 2.4 लाख है और यह सैक्सनी-अन्हाल्ट की राजधानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें