फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: अमेरिका में तेज रफ्तार ने ली तीन भारतीय महिलाओं की जान, 20 फीट हवा में उछलकर पुल-पेड़ों से टकराई SUV

Sat, 27 Apr 2024 06:14 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Accident: अमेरिका में भीषण हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार एसयूवी कार 20 फीट हवा में उछलकर पुल और पेड़ों से टकरा गई। इस हादसे में तीन भारतीय महिलाओं की मौत हो गई। 

विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक तेज रफ्तार एसयूवी कार 20 फीट हवा में उछलकर पुल और पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन भारतीय महिलाओं की जान चली गई, जिनकी पहचान गुजरात के आनंद जिले की रेखा बेन पटेल, संगीता बेन पटेल और मनीषा बेन पटेल के रूप में हुई है। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


20 फीट हवा में उछली तेज रफ्तार एसयूवी
चीफ डिप्टी कोरोनर माइक एलिस के अनुसार, दक्षिण कैरोलिना के ग्रीनविले काउंटी में शनिवार दोपहर इंटरस्टेट-85 पर एक तेजरफ्तार एसयूवी कार उत्तर की ओर जा रही थी। स्टॉन्टन ब्रिज रोड पर कार अनियंत्रित हो गई और हवा में करीब 20 फीट उछलकर विपरीत दिशा में पुल और पेड़ों से टकरा गई। यह स्पष्ट है कि कार सवार निर्धारित गति सीमा से ऊपर यात्रा कर रहे थे, जिसके चलते हादसा हुआ। सड़क दुर्घटना में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था।  

पेड़ में फंसी मिली कार  
माइक एलिस के बताया, कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर साउथ कैरोलिना हाईवे पेट्रोलिंग, गंट फायर एंड रेस्क्यू और कई ग्रीनविले काउंटी ईएमएस इकाइयों सहित आपातकालीन सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान कार एक पेड़ में फंसी मिली, जो टुकड़ों में टूटी थी। दुर्घटना में बचे एक व्यक्ति को काफी चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें