फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजाकिस्तान: मिलिट्री डिपो में धमाका, दो की मौत के बाद 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

Tue, 25 Jun 2019 09:48 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कजाकिस्तान: मिलिट्री डिपो में धमाका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कजाकिस्तान के दक्षिणी शहर एरिज के तुर्किस्तान क्षेत्र में मिलिट्री डिपो में एक धमाके में दो लोग मारे गए, जबकि 165 लोगों के घायल होने की खबर है। आंतरिक मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि घटना के बाद 40 हजार लोगों कों सेना की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। 

विज्ञापन


उप-मंत्री यूरी इलयिन ने मीडिया को बताया कि सोमवार को एक स्थानीय व्यक्ति की कार से बम का गोला टकराया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में मारा गया दूसरा व्यक्ति रक्षा मंत्रालय का जवान था। सर्च ऑपरेशन के दौरान उसका शव आर्मी यूनिट के पास मिला।

आग पर काबू पाना मुमकिन नहीं दिख रहा

मंत्रालय ने बताया फिलहाल मिलिट्री यूनिट में लगी आग पर काबू पाना असंभव है क्योंकि लगातार धमाके हो रहे हैं। एरिज में फायरफाइटर्स के 23 समूह जुटे हुए हैं। लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रयास भी जारी हैं। खतरनाक स्थानों से 2815 लोगों को निकाला जा चुका है। 40 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

रक्षा मंत्री एन.येरमेकबायेव ने कहा- मिलिट्री यूनिट में सुरक्षा उपकरण रखे हैं। 1200 सैनिक नागरिकों को निकालने के लिए जुटे हैं। सरकार ने तुर्किस्तान क्षेत्र में आपातकाल घोषित किया है। स्वास्थ्य मंत्री येल्जान ब्रिटनोव ने कहा- धमाके में घायल हुए 165 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें