मैक्सिको में शुक्रवार से दो दिन चलने वाले डे ऑफ द डेड यानी ‘मुर्दों का दिन’ त्योहार की शुरुआत हो रही है। इसे दो दिन तक मनाया जाएगा, जिसमें लोग अपने मृत परिजनों को याद करते हैं।
त्यौहार के इस मौके पर होती है ‘कैटरीना’परेड
त्यौहार के इस मौके पर शहर में एक कैटरीना परेड की जाती है। जिसमें सैकड़ों लोग हिस्सा लेते हैं। इस परेड में लोग भूतियां कपड़े व मुखौटे पहने होते हैं। इस त्यौहार को लेकर ऐसी मान्यता है कि पूर्वजों की आत्माएं एक दिन अपने परिवार के साथ रहने आती है। इस दिन पूर्वजों की पसंद के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। उनकी पसंदीदा शराब भी लोगों को परोसी जाती है।
सड़के के बीचों-बीच बनाए जाते हैं विशाल कंकाल
इस त्यौहार में सड़कों के बीचो-बीच बड़े-बड़े नर कंकाल बनाए जाते हैं। इन कंकालों को स्थानीय कलाकार बनाते हैं । ऐसा बताया जाता है कि शहर में यह त्यौहार करीब 2000 साल पहले से मनाया जा रहा है। इस त्यौहार के दिन निकाली जानी वाली कैटरीना परेड को कई फिल्मों में दिखाया जा चुका है।