फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावोस: राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- भारत और चीन ने उठाया 'विकासशील देश' होने का लाभ

Thu, 23 Jan 2020 03:24 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ चल रहे ट्रेड वॉर को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है। ट्रंप ने दावोस में वैश्विक आर्थिक मंच से कहा कि चीन और भारत ने 'विकासशील देश' होने का भरपूर लाभ उठाया है।

विज्ञापन

 
उन्होंने वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के मंच से विश्व व्यापार संगठन को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, मेरा उनसे (चीन) काफी समय से विवाद चल रहा था, क्योंकि हमारे देश के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। चीन को एक विकासशील राष्ट्र के रूप में देखा जाता है। भारत को भी एक विकासशील राष्ट्र के रूप में देखा जाता है। परंतु हमें (अमेरिका) एक विकासशील राष्ट्र के रूप में नहीं देखा जाता।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जहां तक मेरा सवाल है, हम एक विकासशील राष्ट्र हैं। लेकिन उन्हें (चीन और भारत) इस तथ्य से जबरदस्त फायदा हुआ कि उन्हें 'विकासशील' माना गया और हमें नहीं, उन्हें होना भी नहीं चाहिए। लेकिन अगर वे हैं, तो हम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन से दूसरे चरण की बातचीत जल्द होने की कही थी बात

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिका ऐसी आर्थिक तेजी के दौर में पहुंच चुका है जिसे दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते के दूसरे चरण पर बातचीत जल्द शुरू होगी।

विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में ट्रंप ने कहा था कि यह निराशा का नहीं बल्कि उम्मीदों का वक्त है। आज मुझे इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका डब्ल्यूईएफ में शुरू गई एक अरब पौधे लगाने की पहल में शामिल होगा।

अपने विशेष संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि उन्हें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका ऐसी आर्थिक तेजी के दौर में पहुंच चुका है जिसे दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा। हालांकि वर्तमान में ट्रंप अमेरिका में महाभियोग का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि अगर हम अपने लोगों की क्षमता का उपयोग करें करों में कटौती करें, नियमन को सरल बनाएं, टूट चुके व्यापार समझौतों को पटरी पर लाएं और अमेरिकी ऊर्जा का पूर्ण उपयोग करें, तो समृद्धि जोरदार तरीके से लौट आएगी और वास्तव में यही हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें