फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: मशहूर स्टंटमैन की 68 मंजिला टावर से गिरकर मौत, घंटेभर पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी चढ़ाई की फोटो

Mon, 31 Jul 2023 12:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्रांस

सार

मशहूर स्टंटमैन ल्यूसिडी ट्रेगुंटर टावर परिसर में स्टंट दिखाने के लिए अंदर गए। जब वह टावर पर चढ़ रहे थे, तो वह ऊपरी मंजिल के पेंटहाउस के बाहर फंस गए। इससे वह घबरा गए और उनका पैर फिसल गया।
विज्ञापन
ल्यूसिडी को शाम करीब 6 बजे इमारत में देखा गया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गगनचुंबी इमारतों पर करतब दिखाने के लिए मशहूर स्टंटमैन डेयरडेविल यानी रेमी ल्यूसिडी की हांगकांग में 68वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। ल्यूसिडी ने अपनी मौत से करीब एक घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। 

विज्ञापन


ऐसे हुई मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ल्यूसिडी ट्रेगुंटर टावर परिसर में स्टंट दिखाने के लिए अंदर गए। जब वह टावर चढ़ रहे थे, तो वह ऊपरी मंजिल के पेंटहाउस के बाहर फंस गए। इसलिए घबराहट में उन्होंने एक खिड़की को खटखटाया, इससे वहां काम कर रही एक नौकरानी चौंक गई। उसे देखकर वह भी घबरा गए और उनका पैर फिसल गया। इससे वह 68वीं मंजिल से गिर गए और उनकी मौत हो गई।

झूठ बोलकर गए थे इमारत के अंदर
हांगकांग के अधिकारियों ने बताया कि ल्यूसिडी को शाम करीब 6 बजे इमारत में देखा गया और उन्होंने गेट पर सुरक्षा गार्ड को बताया कि वह 40वीं मंजिल पर एक दोस्त से मिलने आए हैं। जब कथित मित्र से कर्मचारियों ने पुष्टि की तो पता चला कि ल्यूसिडी ने झूठ बोला। 

49वीं मंजिल तक दिखे सीसीटीवी में

विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पहले ही लिफ्ट में जा चुके थे। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें 49वीं मंजिल पर आते और बाद में इमारत के शीर्ष पर सीढ़ी चढ़ते हुए देखा जा सकता है। लोगों को छत की ओर जाने वाली खिड़की खुली हुई मिली, लेकिन उनका कहना है कि ल्यूसिडी को कहीं नहीं देखा।

एक कैमरा भी मिला
हालांकि, शाम साढ़े सात बजे के करीब शख्स को खिड़की को खटखटाते देखा गया, जिससे अपार्टमेंट की एक नौकरानी को पुलिस को फोन करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ल्यूसिडी पेंटहाउस के बाहर फंसे हुए थे और मदद के लिए खिड़की पर हाथ मार रहे थे। बता दें, पुलिस को घटनास्थल पर ल्यूसिडी का कैमरा मिला और उसमें उनके ऊंची ऊंचाई वाले स्टंट के वीडियो थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें