फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप से कलह के बाद पद छोड़ेंगे अमेरिकी खुफिया प्रमुख कोट्स, रैटक्लिफ ले सकते हैं जगह

Tue, 30 Jul 2019 03:57 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
अपने ओवल दफ्तर में राष्ट्रीय खुफिया प्रमुख डेन कोट्स के साथ लंबे समय से तनाव और कलह के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि कोट्स 15 अगस्त को अपना पद छोड़ देंगे। कोट्स की विदाई के बारे में ट्रंप ने ट्वीट कर बताया कि वह टेक्सास के प्रतिनिधि जॉन रैटक्लिफ को राष्ट्रीय खुफिया विभाग के नए निदेशक के तौर पर नामित करने का विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
अमेरिकी खुफिया विभाग के निदेशक डेन कोट्स के ट्रंप के साथ नियमित रूप से मतभेद रहते थे, लेकिन कोट्स ने हमेशा ही सीधे संघर्ष करने से बचने की कोशिश की। जबकि उनके स्थान पर ट्रंप जिस रैटक्लिफ को नामित करने की सोच रहे हैं वह फिलहाल सदन की खुफिया, न्यायपालिका एवं गृह सुरक्षा पर बनी समितियों के सदस्य हैं। 

यदि उनकी इस पद पर नियुक्ति हो जाती है तो रैटक्लिफ के रूप में ट्रंप को एक ऐसा खुफिया प्रमुख मिलेगा जो उनके विचारों से मेल खाता होगा। ट्रंप ने कोट्स को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। रैटक्लिफ कांग्रेस में राष्ट्रपति ट्रंप के कट्टर बचावकर्ता रहे हैं। वह यह भी कह चुके हैं कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने में उन्हें रूसी दखल का कोई सबूत नहीं दिखा। रूस के चुनावी दखल जैसे कई मुद्दों पर कोट्स और ट्रंप की राय नहीं मिलती है।
विज्ञापन


मतभेद का शिकार हुए कई अधिकारी

डेन कोट्स समेत कई अमेरिकी खुफिया प्रमुखों से ट्रंप के लगातार मतभेद होते रहे हैं। ये मतभेद 2016 के चुनावों में रूसी दखल से लेकर उत्तर कोरिया एवं ईरान के परमाणु निरस्त्रीकरण तक के मुद्दों पर रहे हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री जिम मैटिस, गृह सुरक्षा विभाग की प्रमुख कर्स्टजन नीलसन, चीफ ऑफ स्टाफ जॉन कैली और शीर्ष राजनयिक रेक्स टिलरसन ने या तो अपना पद छोड़ दिया अथवा ट्रंप ने उन्हें बाहर कर दिया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें