फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवात मैला का कहर: पापुआ न्यू गिनी में 11 की मौत, बोगेनविल में भूस्खलन ने मचाई तबाही

Mon, 13 Apr 2026 11:56 AM IST
Riya Dubey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

पापुआ न्यू गिनी के बोगेनविल क्षेत्र में कैटेगरी-5 चक्रवात मैला के कारण भारी तबाही हुई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें आठ लोगों की जान भूस्खलन में गई, जबकि अन्य की मौत पेड़ गिरने से हुई। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
चक्रवात मैला - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पापुआ न्यू गिनी के स्वायत्त बोगेनविल क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवात मैला ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं और व्यापक स्तर पर नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के अनुसार, सेंट्रल बोगेनविल के आसिको गांव में भूस्खलन की भीषण घटना हुई, जिसमें कई घर मलबे में दब गए। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, तेज हवाओं के चलते गिरे पेड़ों की चपेट में आने से दो महिलाओं की भी जान चली गई। करीब 12 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आपदा ने बड़ी संख्या में घरों और बुनियादों ढांचे को नुकसान पहुंचाया

चक्रवात मैला सोलोमन सागर में कैटेगरी-5 की तीव्रता तक पहुंच गया था, जिसके चलते पापुआ न्यू गिनी और सोलोमन द्वीप समूह के कई हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़, तेज हवाएं और समुद्री तूफानी लहरें देखने को मिलीं। इस आपदा ने बड़ी संख्या में घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है, वहीं कई इलाकों में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

राहत और बचाव कार्यों को तेज करने का निर्देश

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मरापे ने राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अस्थायी आश्रय पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि हर प्रभावित समुदाय तक मदद पहुंचाई जाएगी।

हालांकि, शुरुआती अनुमान में इस चक्रवात के न्यू गिनी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से से कैटेगरी-2 या 3 के रूप में टकराने की संभावना जताई गई थी, लेकिन बाद में यह कमजोर होकर ट्रॉपिकल लो में बदल गया। इसके बावजूद, इसने पूरे प्रशांत क्षेत्र में भारी तबाही मचाई।

विज्ञापन


इससे पहले 8 अप्रैल को सोलोमन द्वीप में तीन लोगों के लापता होने की भी खबर सामने आई थी। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात मैला होनियारा से करीब 425 किलोमीटर पश्चिम और पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 980 किलोमीटर पूर्व में कैटेगरी-5 की स्थिति में था।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें