फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में चक्रवाती तूफान गोनी की दस्तक, 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

Mon, 02 Nov 2020 04:45 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला

सार

  • 225-280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं
  • कोरोना के 1,000 मरीजों को क्वारंटीन से निकालकर अस्पतालों में पहुंचाया गया
विज्ञापन
फिलीपींस में चक्रवात गोनी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फलीपींस में लुजोन द्वीप के बिकोल क्षेत्र में रविवार तड़के 4:50 पर चक्रवाती तूफान गोनी ने दस्तक दी है, इसके मद्देनजर राजधानी समेत इसके रास्ते में पड़ने वाले स्थानों से करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


राजधानी में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। सरकारी आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी के मुताबिक, कई ऐसे लोग हैं जो तूफान के मद्देनजर खतरनाक क्षेत्रों में हैं। बड़े पैमाने पर क्षति की आशंका है। फिलीपींस के मौसम विभाग ने बताया कि फिलीपीन एटमोस्फेरिक, जियोफिजिकल एंड एस्ट्रोनोमिकल सर्विस एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि 225-280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। यह श्रेणी पांच के तूफान के बराबर है। यह तूफान अब मनीला समेत अधिक जनसंख्या घनत्व वाले पश्चिमी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। यह उन क्षेत्रों से गुजरने जा रहा है जहां एक सप्ताह पहले ही आए तूफान से क्षति पहुंची थी और कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी।

विशेषज्ञों ने कहा है कि यह तूफान सोमवार को बेहद घनी जनसंख्या वाले मनीला में दस्तक देगा। उन्होंने लोगों से खराब से खराब स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है। राजधानी में कोविड-19 के करीब 1,000 मरीजों को तंबूनुमा क्वारंटीन से निकालकर अस्पतालों, होटलों या उपचार केंद्रों और उत्तरी बाल्कन प्रांत भेजा गया है। राजधानी मनीला स्थित मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को रविवार से सोमवार तक 24 घंटे के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है जिससे दर्जनों अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ान रद्द हो गई हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में एटा ने मचाई तबाही
अमेरिका में कैरेबियाई सागर से उठे चक्रवाती तूफान एटा ने कई क्षेत्रों ने तबाही मचाई है। अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने एडवाइजरी जारी करते हुए रविवार को कहा कि तूफान के कारण 40 मील प्रति घंटे (65 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से तेज हवाएं चली। इसने किंग्स्टन, जमैका के दक्षिण-पूर्व में 235 मील (380 किलोमीटर), और निकारागुआ / होंडुरास सीमा पर काबो ग्रेसियस ए डायोस से 555 मील (890 किलोमीटर) पूर्व में तबाही मचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें