फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Ditwah: आपदा की मार झेल रहे श्रीलंका को मिली बड़ी सहायता, पुनर्निर्माण फंड में जमा हुए 4.2 अरब रुपये

Fri, 19 Dec 2025 03:47 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

चक्रवाती तूफान के कारण मची तबाही के बाद श्रीलंका के पुनर्निर्माण फंड में 4.2 अरब रुपये से ज्यादा जमा हुए हैं। वहीं श्रीलंकाई संसद में 500 अरब रुपये के अतिरिक्त बजट पर मुहर लगने की संभावना है। बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने इस फंड का गठन किया था।
विज्ञापन
श्रीलंका में दित्वाह से तबाही - फोटो : एक्स/@BuzzFlare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवात दित्वाह से बुरी तरह प्रभावित श्रीलंका के पुनर्निर्माण के लिए बनाए गए 'रीबिल्ड श्रीलंका फंड' में अब तक 4.2 अरब श्रीलंकाई रुपये (एसएलआर) से ज्यादा की राशि जमा हो चुकी है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। चक्रवात के बाद हालात को संभालने और दोबारा निर्माण के लिए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने इस फंड का गठन किया था। वित्त मंत्रालय के अधिकारी हर्षणा सुरियाप्पेरुमा ने बताया कि अब तक कुल एसएलआर 4286 मिलियन जमा हो चुके हैं। इसमें एसएलआर 4263 मिलियन सीधे बैंक खातों में जमा हुए हैं, जबकि एसएलआर 23 मिलियन विदेशी मुद्रा के रूप में मिले हैं। यह रकम अमेरिकी डॉलर में करीब 13.86 मिलियन के बराबर है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Russia-Ukraine War: पुतिन ने चीन से की ट्रंप की तारीफ, बोले- दलीलें सुन रहा है US प्रशासन; बाइडन पर कही ये बात

सिर्फ विदेशी मुद्रा में मिले छह मिलियन रुपये 
उन्होंने कहा कि केवल विदेशी मुद्रा में ही छह मिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि प्राप्त हुई है। इस फंड में देश-विदेश के लोगों ने योगदान दिया है, जिनमें श्रीलंकाई उद्योगपति, कारोबारी संस्थान, सामाजिक संगठन, विदेशों में रहने वाले श्रीलंकाई नागरिक और शुभचिंतक शामिल हैं।
विज्ञापन


उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीन और ब्रिटेन से मिले दान
सरकार को यह भी उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं जैसे विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और एशियाई विकास बैंक पुनर्निर्माण में मदद करेंगी। दान की राशि में उत्तरी अमेरिका से आए योगदान सबसे अधिक रहे, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, चीन और ब्रिटेन का स्थान है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: अब 'प्राकृतिक नागरिकता' रद्द करेगी ट्रंप सरकार, हर माह 100-200 लोगों को देश से निकालने की तैयारी

 संसद में 500 अरब रुपये के अतिरिक्त बजट पर मुहर संभव
श्रीलंकाई संसद से आज एसएलआर 500 अरब के अतिरिक्त बजट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है, ताकि राहत और पुनर्निर्माण के खर्च पूरे किए जा सकें। सरकार के शुरुआती अनुमान के मुताबिक कुल पुनर्बहाली खर्च छह-सात अरब डॉलर तक हो सकता है। चक्रवात दित्वाह के बाद पूरे देश में भारी बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान हुआ, जिससे आपदा-प्रबंधन पर भारी दबाव पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें