फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 पैसे नहीं लौटाने पर ग्राहक ने सुपरमार्केट पर ठोका मुकदमा, केस में इतने रूपये हुए खर्च

Sun, 28 Apr 2019 10:06 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चाइना करेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चीन में सुपरमार्केट ने एक ग्राहक के 0.04 युआन (करीब 42 पैसे) वापस नहीं लौटाए तो उसने अदालत में सुपरस्टोर पर केस कर दिया। इस कार्यवाही में ग्राहक के 50 युआन (करीब 518 रुपए) खर्च हुए हैं। दरअसल, झियो नाम के शख्स ने सुपरस्टोर की एक ब्रांच से उसने 54.76 युआन (करीब 569 रुपए) का सामान खरीदा। कैशियर को 0.24 युआन लौटाने थे लेकिन उसने 0.22 युआन ही दिए। 

विज्ञापन


ग्राहक ने कहा कि 0.04 युआन बेहद कम राशि है। इससे मेरा कुछ होगा भी नहीं। सुपरमार्केट चेन जिस तरह से बिल को राउंड ऑफ करती है यह गलत तरीका है। यह अनैतिक है। सुपरमार्केट में ऐसी मनमानी नहीं होनी चाहिए। मैं सुपरमार्केट से सिर्फ अपना 0.04 युआन चाहता हूं। मैं इस मुकदमे के जरिए लोगों का ध्यान इस तरफ दिलाना चाहता हूं। भले ही यह पैसे कम हों, लेकिन जो गलत है वह गलत है।'

जिला अदालत के जज ने अपने आदेश में सुपरमार्केट से झियो के 0.04 युआन लौटाने को कहा। कोर्ट ने कहा- यह अनोखा लेकिन जरूरी मामला है। जज ने अपने फैसले में कहा- यह कोर्ट के समय की बर्बादी नहीं है। बल्कि कानूनी व्यवस्था का सही इस्तेमाल है। मामला चाहे 0.04 युआन का हो या 4000 युआन का, अदालत के लिए सभी बराबर हैं। 
विज्ञापन


झियो कोर्ट में अपने साथ खरीदारी की पर्ची भी ले गए थे। सबूत के तौर पर उनके वकील ने कोर्ट में यह बिल पेश किया। सुपरमार्केट चेन के पास और कोई रास्ता नहीं था। उन्होंने कोर्ट में अपनी गलती स्वीकार की और झियो के साथ ही आम जनता से माफी भी मांगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें