फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प, नेपाल-भारत सीमावर्ती शहर में लगाया गया कर्फ्यू

Fri, 22 Sep 2023 11:50 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

सीमा पूर्व में झिम नदी से लेकर पश्चिम में मुसैली नहर तक कर्फ्यू के आदेश लागू किए गए हैं। इसके तहत यात्रा करने, समूहों में एकत्र होने और किसी भी बाहरी गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन समारोह के दौरान शुक्रवार को दो समुदायों के बीच झड़प के बाद नेपाल के अधिकारियों ने भारत सीमा के पास स्थित मलंगावा शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया। सरलाही के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने कहा, गुरुवार की रात 10:00 बजे से प्रभावी कर्फ्यू आदेश अगली सूचना तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


मलंगावा सरलाही का जिला मुख्यालय है और सीतामढ़ी में नेपाल-भारत सीमा के पास स्थित है। सीमा पूर्व में झिम नदी से लेकर पश्चिम में मुसैली नहर तक कर्फ्यू के आदेश लागू किए गए हैं। इसके तहत यात्रा करने, समूहों में एकत्र होने और किसी भी बाहरी गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें