फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalai Lama: ‘दलाई लामा की छवि खराब करने का प्रयास कर रहा चीन’, CTA नेता ने दी सफाई

Fri, 14 Apr 2023 09:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीटीए के राजनीतिक नेता सिक्योंग ने दलाई लामा और एक लड़के से जुड़े हालिया वीडियो सहित कई मुद्दों पर दर्शकों से सवाल किए। उन्होंने कहा कि दलाई लामा ने एक दादा की तरह व्यार व्यक्त किया, जिसे लोगों ने गलत ले लिया। लेकिन जो सवाल उठा रहे हैं वो लोग हैं कौन।
विज्ञापन
दलाई लामा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलाई लामा द्वारा बच्चे को किस करने का मामला ठंडा होता नजर नहीं आ रहा है। अब भारत में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के एक शीर्ष राजनीतिक नेता ने चीन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में वायरल हुई वीडियो से तिब्बती लोग आहत थे। इसके पीछे चीन का समर्थन करने वाले लोग हैं, जो आध्यात्मिक नेता को कलंकित करने की कोशिश कर रहे हैं। 

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सिक्योंग पेन्पा त्सेरिंग ने यह भी आरोप लगाया कि चीन तिब्बत पर सख्ती से शासन कर रहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वैधता हासिल करने की कोशिश कर रहा। 

विज्ञापन


सीटीए नेता ने दागे सवाल

सीटीए के राजनीतिक नेता सिक्योंग ने बाद में दलाई लामा और एक लड़के से जुड़े हालिया वीडियो सहित कई मुद्दों पर दर्शकों से सवाल किए। उन्होंने कहा कि दलाई लामा ने एक दादा की तरह व्यार व्यक्त किया, जिसे लोगों ने गलत ले लिया। लेकिन जो सवाल उठा रहे हैं वो लोग हैं कौन।

सिक्योंग ने आगे कहा कि इस मामले में न लड़के ने शिकायत दी और न ही उसकी मां ने। आखिरकार पीड़ित है कौन? उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग जानबूझकर मजे ले रहे हैं और मामले को भड़काने की कोशिश कर रहे है। सीएटीए नेता ने कहा कि इसकी जांच की गई तो सामने आया कि शुरुआती भड़काने वाले चीन समर्थक स्रोत थे। 

इससे साफ होता है कि वीडियो को वायरल कने के पीछे की मंशा क्या थी। इसमें किसी स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं है कि दलाई लामा की छवि, प्रतिष्ठा और विरासत को खराब करने से किसे लाभ होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि दलाई लामा एक साधगी जीवन जीते हैं। साथ ही वह अपने पूरे जीवन में करुणा, अहिंसा और मानवता की एकता का अभ्यास करते हैं।

बच्चे को किस करने के मामले में मांगी थी माफी

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने सार्वजनिक मंच से एक छोटे बच्चे को किस करने के मामले में माफी मांग ली थी। दरअसल, हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें उन्हें एक बच्चे को होठों पर किस करते देखा गया था। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद दलाई लामा की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर मामले पर सफाई भी जारी की गई थी। 

क्या है आधिकारिक बयान?

दलाई लामा के कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया था कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बच्चे को दलाई लामा से गले लगने का अनुरोध करते देखा जा सकता है। इस मामले में धर्मगुरु अपने बयान से हुई हानि को लेकर बच्चे और उसके परिवार के साथ दुनियाभर में उसके सभी दोस्तों से माफी मांगना चाहते हैं। दलाई लामा कई बार सार्वजनिक तौर पर, कैमरे के सामने मिलने वालों को मासूमियत से छेड़ते हैं। हालांकि, वे इस घटना पर खेद जताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या?

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चा आध्यात्मिक गुरू को सम्मान देने के लिए झुकता है तभी दलाई लाम बच्चे के होठों को चूमते हैं और इसके बाद दलाई लामा अपनी जीभ बाहर निकालते है और बच्चे से इसे स्पर्श करने के लिए कहते हैं। दलाई लामा को लड़के से पूछते हुए सुना जाता है कि क्या तुम मेरी जीभ स्पर्श कर सकते हो?

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें