फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खतरे में मनीला के बेसबॉल स्टेडियम में घर जाने के लिए उमड़ी भीड़, नियमों का हुआ उल्लंघन

Sun, 26 Jul 2020 12:07 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
विज्ञापन
बेसबॉल स्टेडियम में फिलिपिनो - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बावजूद मनीला का एक बेसबॉल स्टेडियम हजारों फिलिपिनो से भर गया। इस दौरान जमकर सामाजिक दूरी जैसे नियमों की धज्जियां उड़ी। सरकार द्वारा लोगों को उनके घर और प्रांत भेजने के लिए शुरू किए गए परिवहन कार्यक्रम की वजह से शनिवार को यहां भारी संख्या में लोग पहुंच गए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने लोगों को उनके घर भेजने से पहले उनकी जांच करने के लिए स्टेडियम को आरक्षित किया था। सरकार ने उन लोगों की मदद के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया था जिन्होंने अपनी नौकरी गंवा दी है और घर जाना चाहते हैं।

अधिकारियों ने 7,500 लोगों के स्टेडियम में आने की योजना बनाई थी जो शुक्रवार से आने वाले थे, लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई जब यहां 2000 गैर पंजीकृत लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन


सरकार के परिवहन सहायता कार्यक्रम की देखरेख करने वाले सहायक सचिव जोसेफ एनकोबो ने कहा, 'लोगों की अधिक संख्या के कारण, हम अब (स्थिति) को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं और सामाजिक दूरी की प्रासंगिकता भी कम हो गई है।'

सामाजिक दूरी का आग्रह करने के लिए पुलिस तैनात की गई थी, लेकिन बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं सहित लोगों को एक-दूसरे के नजदीकी संपर्क में देखा गया था। कुछ ने मास्क तक नहीं पहने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें