मेक्सिको में हाल ही में कोरोना से 500 से अधिक मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 70,183 तक पहुंच गई है। अगस्त की शुरुआत से ही मृतकों की संख्या में तेजी पाई गई। शुक्रवार देर रात स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वायरस से 534 नई मौतें हुई हैं।
रूस में कोरोना के 5 हजार से अधिक नए मामले
रूस में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों में मास्को में 670 मामले सामने आए हैं। सेंट पीटर्सबर्ग में वायरस संक्रमितों की संख्या 203 है। रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या 5,488 के पार पहुंच गई है। रूस में पिछले 24 घंटों में 119 कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,057,362 के पार पहुंच गई है।