फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घर से काम' कर रहे कर्मचारियों की रचनात्मक और उत्पादकता घटेगी

Fri, 30 Oct 2020 07:06 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
work from home - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने के लिए दुनियाभर के देशों में अधिकतर कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम करने की नीति को लागू कर रखा है। 

विज्ञापन


इसी बीच बैंक ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख अर्थशास्त्री एंडी हालडेन का कहना है कि घर से काम करने की नीति का लाभ ये है कि संक्रमण से बचाव होगा। लेकिन हानि ये है अगर ये व्यवस्था लंबे समय तक  जारी रहेगी तो इससे कर्मचारियों की रचनात्मकता और उत्पादकता में कमी आएगी।

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं
हालडेन ने कहा कर्मचारियों का अपने अधीनस्थों से आमना-सामना न होने के कारण टीमवर्क के स्तर में कमी आएगी। इसका सीधा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। बाजार की प्रतिस्पर्धा तो दूर अब आपसी प्रतिस्पर्धा का स्तर पर भी काफी हद तक कम हो चुका है। 
विज्ञापन


छह माह में सिर्फ दो बार दफ्तर गया
हालडेन बताते हैं कि छह महीने में सिर्फ दो बार ही दफ्तर गया हूं।इसके कई लाभ हैं, लोग रोज दफ्तर आने जाने की परेशानी से मुक्त हो चुके हैं। हालांकि अन्य कामों की वजह से वर्क फ्रॉम होम में सोचने और तर्कशीलता में कमी आई है।
विज्ञापन


नरम हों नियम
हालडेन का कहना है कि सप्ताह में दफ्तर में पांच दिन काम करने की नीति में नरमी लाने का वक्त है। हालांकि अगर पूरे सप्ताह घर से काम करने की आजादी दी जाए तो उसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे। संभव है इसका असर उत्पादकता पर पड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें