फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में विकसित कोरोना के टीके का पहले मानव परीक्षण में दिखा अच्छा परिणाम

Sat, 23 May 2020 09:04 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए दुनियाभर में लगातार परीक्षण हो रहे हैं। हर तरफ इसके टीके और दवाओं को बनाने का काम तेजी से चल रहा है, वहीं इस बीच चीन से एक अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां क्लिनिकल ट्रायल के पहले चरण तक पहुंचने वाला कोविड-19 का पहला टीका मनुष्यों के लिए सुरक्षित, सहनीय और कोविड-19 के खिलाफ प्रतिरोधक प्रतिक्रिया उत्पन्न करने वाला पाया गया है।

विज्ञापन


‘द लांसेट’ नाम की एक पत्रिका में किए गए दावे के अनुसार 108 वयस्कों पर हुए अध्ययन के मुताबिक, इस टीके ने सार्स-सीओवी-2 को खत्म करने वाले एंटीबॉडी पैदा किए और रोग प्रतिरोधक तंत्र की टी-कोशिकाओं की मदद से प्रतिक्रिया उत्पन्न की।

हालांकि, बीजिंग इस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि इस बात की पुष्टि करने के लिए और अनुसंधान करने की जरूरत है कि सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के खिलाफ यह टीका संरक्षण देता है या नहीं। अध्ययन में कहा गया कि 108 स्वस्थ वयस्कों पर किए गए परीक्षण में, टीके ने 28 दिन बाद अच्छे परिणाम दिखाए जहां अंतिम परिणामों का अगले छह महीने में आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने कहा कि परीक्षण में इस्तेमाल एडी5 वेक्टर्ड कोविड-19 टीका मनुष्यों में जांचा गया पहला टीका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें