प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एपल ने कहा है कि वह कोरोना वायरस की इलाज में दिन-रात जुटे चिकित्साकर्मियों के लिये फेस शील्ड (मुखौटों) का उत्पादन कर रही है। एपल के सीईओ टिम कुक ने ट्विटर पर कहा है कि कंपनी ने पहले ही दुनियाभर से 2 करोड़ सर्जिकल मास्क खरीदे हैं।
कुक ने कहा, ‘हमारी इस सप्ताह के अंत तक 10 लाख ‘फेस शील्ड’ बनाने की योजना है।’ शुरू में इसका वितरण अमेरिका में किया जाएगा लेकिन जल्दी ही इसके दूसरे देशों में वितरण की उम्मीद है।