फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपरवाह: संक्रमित हुआ तो भी नहीं संभला, 22 लोगों को 'बांट दिया' कोरोना, अब जाना पड़ गया जेल

Sun, 25 Apr 2021 05:08 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

स्पेन पुलिस की मानें तो उसके संपर्क में आए 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ उसके दफ्तर के स्टाफ संक्रमित हैं, जबकि कुछ जिम करने वाले लोग पॉ़जिटिव हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की दूसरी और तीसरी लहर से पूरी दुनिया जूझ रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं कुछ लोग जानबूझ कर महामारी फैला रहे हैं। स्पेन में एक शख्स पर आरोप है कि उसने 22 लोगों को कोरोना संक्रमित कर दिया है। स्पेन के मलोर्का में 40 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज एक आम आदमी की तरह बिना मास्क लगाए दफ्तर और मार्केट में घूमता रहा और 22 लोगों को कोविड पॉजिटिव कर दिया। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि संक्रमित होने के बाद भी शख्स संभल नहीं पाया। एक के बाद एक लोगों को संक्रमित करता चला गया। 

विज्ञापन


दफ्तर में जानबूझकर सहकर्मियों को करता था परेशान
एक विदेशी अखबार के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमित मरीज सामान्य व्यक्ति की तरह जीवन जीता रहा। दफ्तर के सहकर्मियों ने पुलिस से बताया कि वह तेज बुखार में भी दफ्तर आना बंद नहीं किया । हर रोज दफ्तर आता  और मास्क उतारकर खांसी करता और सभी से कहता कि अब तुम लोगों में भी कोरोना फैलाऊंगा।

कोरोना संक्रमित होने वालों में बच्चे भी शामिल
स्पेन पुलिस की मानें तो उसके संपर्क में आए 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ उसके दफ्तर के स्टाफ संक्रमित हैं, जबकि कुछ जिम करने वाले लोग पॉ़जिटिव हैं। शख्स बीमारी के दौरान भी जिम जाना नहीं छोड़ा।  हैरानी की बात है कि कोरोना संक्रमित में तीन बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र एक साल के करीब है। फिलहाल कुछ लोग अस्पताल और घरों में आइसोलेट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें