दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। यूरोपीय देशों में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, जिसके चलते वहां दोबारा लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इस बीच, एक वैक्सीन निर्माता ने रविवार को कहा कि अगर सबकुछ ठीक रहा, तो फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन इस साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत में इस्तेमाल के लिए तैयारी हो जाएगी।
अग्रणी दवा कंपनी फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित किए जा रहे नए कोविड टीके को सब कुछ ठीक होने पर ‘इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत’ में उपलब्ध कराना शुरू कर दिया जायेगा। इसके निर्माताओं में से एक ने रविवार को यह जानकारी दी।
पिछले सप्ताह बायोएनटेक और सह-निर्माता फाइजर ने कहा था कि उसके टीके के विश्लेषण से पता चला है कि यह 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को कोविड-19 से बचाने में कारगर हो सकता है। लगभग 43,000 लोगों ने जांच में भाग लिया था। बायोएनटेक के सह-संस्थापक और सीईओ प्रो उगुर साहिन ने ‘बीबीसी’ को बताया कि अगले साल अप्रैल तक दुनियाभर में 30 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।