फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में 3.78 करोड़ संक्रमित, 10.82 लाख से ज्यादा की मौत, म्यांमार की मदद के लिए भारत की प्रशंसा

Tue, 13 Oct 2020 03:16 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

  • डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के खिलाफ म्यांमार की मदद के लिए की भारत की प्रशंसा
  • नोट, कांच, स्टील पर कई दिनों तक जीवित रहता है वायरस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ..
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या सोमवार को 3.78 करोड़ से ज्यादा हो गई, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10.82 लाख पार कर गया। महामारी की चपेट में आए 2.83 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में 83.42 लाख सक्रिय मामले हैं, जिनमें 68 हजार से अधिक की स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन


इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में म्यांमार की मदद के लिए भारत की प्रशंसा की है। यंगून स्थित भारतीय पत्रकार रवींद्र जैन से वार्ता के दौरान डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. स्टीफन पॉल जोस्ट ने कहा, 'भारत म्यांमार को सहयोग कर रहा है। हाल में भारत ने रेमिडेसिविर की तीन हजार शीशियां म्यांमार को सौंपी। भारत के विदेश सचिव की हालिया म्यांमार यात्रा में सहयोग को लेकर चर्चा हुई है। यह सराहनीय बात है कि पड़ोसी देशों से म्यांमार को मदद मिल रही है।'

Trending Videos
विज्ञापन

नोट, कांच, स्टील पर 28 दिनों तक जीवित रहता है वायरस

ऑस्ट्रेलिया की नेशनल साइंस एजेंसी सीएसआईआरओ ने रिसर्च में पाया है कि कोरोना वायरस नोट, कांच और स्टील की सतह पर 28 दिनों तक जिंदा रह सकता है। ‘वायरोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित शोध के मुताबिक, अन्य मुलायम सतह वाली चीजों जैसे कि प्लास्टिक और मोबाइल फोन स्क्रीन पर भी यह वायरस लंबे समय तक टिका रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें