उधर, इस कार्यक्रम के एक दिन बाद रविवार को दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से निरस्त्रीकरण को लेकर अपनी पूर्व की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उसने उत्तर कोरिया द्वारा सैन्य परेड के दौरान संदिग्ध नई लंबी दूरी की मिसाइल का प्रदर्शन करने को लेकर चिंता व्यक्त की। उत्तर कोरिया में परेड के दौरान कई हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया था। इस परेड में दो ऐसी मिसाइलें शामिल थीं, जिन्हें विदेशी दर्शकों को पहली बार दिखाया गया है।
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि हम उत्तर कोरिया द्वारा लंबी दूरी की दो संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलों समेत हथियारों के प्रदर्शन को लेकर चिंता व्यक्त करते हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरिया मांग करता है कि उत्तर कोरिया 2018 के अंतर कोरिया समझौते का पालन करे जिसका मकसद दुश्मनी को कम करना है। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक अलग बयान जारी कर उत्तर कोरिया से बातचीत की मेज पर लौटने का आग्रह किया है।