मेहमानों को कार से उतरना मना था
खलीज टाइम्स ने जजीम के हवाले से बताया कि नियम आसान थे और हमने एक वीडियो आमंत्रण के जरिये सारे मेहमानों को इसके बारे में बताया था। मेहमान ड्राइव करके आते थे, कुछ मिनट रुककर फोटो लेकर फिर ड्राइव करके चले जाते थे। हमने उनसे कहा कि वे कार से न उतरें ताकि ट्रैफिक न रुके।
एमिरेट्स एयरलाइन में एयरोनॉटिकल इंजीनियर जजीम ने आगे कहा कि उनके माता-पिता और कई रिश्तेदार बुजुर्ग हैं, इसलिए वे बड़ा समारोह नहीं करना चाहते थे।हालांकि, दुबई सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समारोह करने की अनुमति दे दी है, फिर भी इस जोड़े ने ड्राइव-बॉय रिसेप्शन करना बेहतर समझा।
यूएई में पले बढ़े जजीम और अल्मास की अरैंज मैरिज थी। अल्मास ने बताया कि वह हाल में ब्रिटेन में आयोजित इस तरह की शादी से प्रेरित हुई थीं इसके बाद उन्होंने ड्राइव-बॉय रिसेप्शन करने का फैसला लिया। संयोग से हमारी शादी वाले दिन ट्रैफिक भी बहुत कम था।
रिश्तेदारों को खूब पसंद आया
नव विवाहित दंपति ने कहा कि ड्राइव-बॉय रिसेप्शन का विचार उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को बहुत अच्छा लगा। ड्राव के दौरान गाने बजा रहे थे, अपनी कारों में झूम रहे थे और दूर से ही हमारी तस्वीरें क्लिक कर शुभकामनाएं भी दीं।