नए लॉकडाउन के गंभीर आर्थिक परिणाम होंगे। क्रिसमस और न्यू ईयर का वक्त आम तौर पर खरीदारी का समय माना जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों में लोग बड़ी संख्या में छुट्टी पर होते हैं और यह समय परिवार और दोस्तों के साथ गुजारते हैं। पाबंदियों के चलते ज्यादा से ज्यादा दो परिवारों के पांच लोग ही क्रिसमस साथ मना सकेंगे।
एक हफ्ते के लिए करना होगा खुद को आइसोलेट
मर्केल ने अपील किया है कि जो लोग अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाना चाहते हैं, उन्हें एक हफ्ते पहले से खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए।
बता दें कि जर्मनी में अब तक कोरोना से 1,338,483 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 22,406 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण की दर मार्च-अप्रैल की अपेक्षा अधिक है।