फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan : तंगहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बाढ़ में कपास बर्बाद, व्यापारियों ने कहा- भारत से खरीदें

Sat, 10 Sep 2022 03:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।

सार

अखबार ने निर्यातकों के शुरुआती अनुमानों का हवाला देते हुए कहा कि कपास की खड़ी फसल का कुल 25 प्रतिशत नुकसान हुआ है और पाकिस्तान में कच्चे माल की कमी की संभावना है।
विज्ञापन
Floods in Pakistan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ ने कपड़ा उद्योग को तोड़कर रख दिया है। कपास की फसल बर्बाद हो जाने से परेशान व्यापार निकाय ने भारत से कपास खरीदने की अनुमति देने के लिए शहबाज शरीफ सरकार से संपर्क किया है।

विज्ञापन


डॉन अखबार के मुताबिक, सिंध और पंजाब में कपास उत्पादकों को हुए नुकसान के मद्देनजर पाकिस्तान टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने वाघा के जरिये भारत के साथ व्यापार का प्रस्ताव रखा है।

अखबार ने निर्यातकों के शुरुआती अनुमानों का हवाला देते हुए कहा कि कपास की खड़ी फसल का कुल 25 प्रतिशत नुकसान हुआ है और पाकिस्तान में कच्चे माल की कमी की संभावना है। ऐसे मे भारत से कपास आयात करने से देश में इस संकट से जूझा जा सकता है। पाकिस्तान टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (पीटीईए) के मुख्य संरक्षक खुर्रम मुख्तार ने बताया, हमने अपनी एक मांग पर गौर करने के लिए वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल से संपर्क किया है। खुर्रम मुख्तार ने कहा, हमें भारत से 25 लाख गांठ आयात करने की जरूरत हो सकती है।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान पहुंचे यूएन प्रमुख
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने शुक्रवार को दुनिया से पाकिस्तान की मदद करने की अपील की। एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को दो दिनी दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे गुटेरस ने कहा, दक्षिण एशियाई मुल्क विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहा है जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई है और सवा तीन करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, मैं विश्व बिरादरी से बड़े पैमाने पर मदद की अपील करता हूं। वह बलोचिस्तान व सिंध प्रांत का भी दौरा करेंगे।

प्रकृति ने किया गलत ठिकानों पर हमला
गुटेरस ने देश में अभूतपूर्व बारिश और बाढ़ का कहर देखने के बाद कहा, मानवता ने प्रकृति के खिलाफ युद्ध का बिगुल बजा दिया है। प्रकृति ने गलत ठिकानों पर हमला शुरू कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जलवायु संकट को एक युद्ध की तरह लेते हुए इससे निपटने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें