फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: जिनपिंग की ट्रंप को मदद की पेशकश, कहा- वायरस कोई सीमा या नस्ल देखकर नहीं फैलता

Fri, 27 Mar 2020 11:14 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बीजिंग/वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपती शी जिनपिंग
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है। शी ने कहा कि संक्रामक रोग किसी सीमा या नस्ल देखकर नहीं फैलता। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या चीन से अधिक हो गई है।

विज्ञापन


जिनपिंग ने ट्रंप से शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत में कहा कि दुनिया भर को प्रभावित करने वाली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जंग लड़ने के लिए चीन और अमेरिका को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने अमेरिका से आपसी संबंधी सुधरने की अपील की। दोनों देशों के बीच वायरस को लेकर जारी विवाद के बीच दोनों नेताओं ने बातचीत की है।

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग पारस्परिक रूप से लाभप्रद है और यह एकमात्र सही विकल्प है। मुझे उम्मीद है कि चीन-अमेरिकी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अमेरिका सार्थक कदम उठाएगा और दोनों देश मिलकर महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग को मजबूत कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की खबर के मुताबिक दोनों देशों के बीच कोरोना वायरस को लेकर हाल के दिनों में वाक्-युद्ध देखने को मिला था लेकिन शी ने ट्रंप से कहा कि चीन कि अमेरिका के साथ सभी सूचनाएं एवं अनुभव साझा करना जारी रखना चाहता है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने भी बातचीत को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया और कहा कि शी के साथ उनकी बहुत अच्छी बातचीत हुई और दोनों ने महामारी पर विस्तार से चर्चा की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें