फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: अमेरिका में बच सकती थी 36,000 जिंदगियां, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Thu, 21 May 2020 03:37 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 29 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 50 लाख 85 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 20 लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 94 हजार को पार कर गई है और 15 लाख 91 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्सः

ब्राजील में स्थिति भयावह
  • ब्राजील की स्थिति भयावह होती जा रही है। यहां मृतकों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। बृहस्पतिवार को साओ पाउलो स्थित विला फॉर्मोसा कब्रिस्तान में वहां के कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर कोरोना से मरे एक व्यक्ति को दफनाया।
विज्ञापन



अमेरिकी नौसैनिक विमान वाहक रूजवेल्ट का संचालन शुरू
  • कोरोनो वायरस के प्रकोप की वजह से संचालन रोक दिए जाने के दो महीने बाद अमेरिकी नौसैनिक विमान वाहक यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट समुद्र में वापस लौट आया है।

चीन की अमेरिका को धमकी
  • कोरोना वायरस को लेकर चीन और अमेरिका में तनाव बढ़ता जा रहा है, अब चीन ने अमेरिका के कोरोनो वायरस प्रतिबंधों के खतरे पर 'जवाबी कार्रवाई' की चेतावनी दी है।
नेपाल में तीसरी मौत
  • नेपाल में कोरोना से तीसरी मौत हुई है, यहां बृहस्पतिवार को एक 41 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
  • इसी दिन नेपाल में 26 नए मामले भी दर्ज किए गए।
  • इसके साथ ही नेपाल सरकार ने काठमांडू घाटी को भी पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है और लोगों के आगमन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
अमेरिका में बच सकती थी 36,000 जिंदगियां
  • कोलंबिया यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर अमेरिका में एक हफ्ते पहले लॉकडाउन लगा होता तो यहां 36 हजार लोगों की जान बच जाती।
जापान के दो प्रांतों में खत्म हुआ आपातकाल
  • जापान के वित्त मंत्री ने कहा है कि सरकार ने ओसाका और इसके बगल के दो प्रांतों में कोरोना महामारी के कारण लगाए गए आपातकाल को खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि, तोक्यो और होक्काइदो में पाबंदी लागू रहेगी। 
  • ओसाका, क्योटो और हायोगो में पाबंदी को खत्म करने की मंजूरी दी।
  • तोक्यो और पड़ोस के तीन अन्य प्रांतों तथा होक्काइदो में प्रावधान लागू रहेंगे जहां संक्रमण के मामले कम हुए हैं, लेकिन आगे और सुधार की जरूरत है। 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- चीन दुष्प्रचार अभियान चला रहा है
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर चीन को निशाने पर लिया है। ट्रंप ने कहा है कि चीन ने दुनिया भर में जो दर्द और नरसंहार का प्रसार किया है, वह उससे ध्यान हटाने की कोशिश के तहत व्यापक दुष्प्रचार अभियान चला रहा है।
  • ट्रंप ने चीन द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर निराशा जताई और दावा किया कि चीन की अक्षमता की वजह से दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है।
  • ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट किया, 'चीन बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार अभियान चला रहा है, क्योंकि वह चाहता है कि सुस्त जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की दौड़ में जीत जाएं ताकि वह अमेरिका का शोषण करना जारी रख सके जैसा वह मेरे आने तक दशकों तक कर रहा था।'
ट्रंप जो दवा ले रहे हैं उसका परीक्षण किया जाए: डब्ल्यूएचओ
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेरिया के इलाज में काम आने वाली जो दवा कोरोना वायरस से बचाव के लिए ले रहे है, उसके असर के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट वैज्ञानिक आधार नहीं मिला है।
  • संगठन ने कहा कि वह कोविड-19 में दवा के इस्तेमाल की सिफारिश अभी भी केवल नियंत्रित नैदानिक परीक्षणों के लिए करता है।
  • गौरतलब है कि ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि वह हाइड्रोक्सिक्लोरोक्वीन ले रहे हैं।
विज्ञापन

ब्रिटेन में एक जून से 1500 स्कूल खोलने की योजना हो सकती है फेल
  • ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की एक जून से 1500 प्राइमरी स्कूल खोलने की योजना फेल हो सकती है।
  • लेबर पार्टी की सत्ता वाली 13 परिषद ने इस प्रस्ताव पर असहमति जताई है।
  • कुछ माता-पिता का भी आरोप है कि स्कूल खोलने का समर्थन करने के लिए उन पर दबाव बनाया गया था।
  • देश में पिछले दो महीने से स्कूल बंद हैं। अब सरकार भी बैकफुट पर आ गई है। कानून मंत्री रॉबर्ट बकलैंड ने कहा कि एक जून को स्कूल खोलने की योजना देशभर के लिए नहीं थी।
  • हम किसी को खतरे में डालने के पक्ष में नहीं हैं। पश्चिमी यॉर्कशायर की काल्डरडेल काउंटी, बरी, लीवरपूल और हार्टलेपूल के स्कूल रीओपनिंग के विरोध में हैं।
  • कंजर्वेटिव पार्टी की सत्ता वाली काउंसिल सॉलिहल, बर्मिंघम, लीड्स, स्टॉकपार्ट ने भी एक जून से स्कूल शुरू करने में असमर्थता जताई है।
  • चाइल्ड केयर डॉट सीओ डॉट यूके ने 20 हजार पैरेंट्स का सर्वे किया था। इसमें 62 फीसदी सितंबर तक स्कूल खोलने पर सहमत नहीं हैं।

अमेरिका चाहता है, भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए देश में आए: वेल्स
  • अमेरिका की एक वरिष्ठ राजनयिक ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 ने चिंता और अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर दी है, लेकिन अमेरिकी प्रशासन चाहता है कि भारतीय छात्र पढ़ने के लिए देश में आएं।
  • दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की निवर्तमान प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने वाशिंगटन डीसी स्थित थिंक टैंक से कहा कि महामारी के कारण अभी वीजा प्रक्रिया चालू नहीं है।
  • उन्होंने अटलांटिक काउंसिल द्वारा हुई ऑनलाइन चर्चा में भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा से कहा कि मुझे लगता है कि यह एक मुद्दा होने जा रहा है।
  • भारत के 200000 से अधिक छात्र अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ते हैं और चीन के बाद अमेरिका में विदेशी छात्रों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की है।
  • कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण लगभग सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

व्हाइट हाउस ने चीन की दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों पर साधा निशाना
  • कोरोना वायरस से निपटने को लेकर चीन के खिलाफ कठोर बयानबाजी करने के बीच व्हाइट हाउस ने बुधवार को आक्रामक आर्थिक नीतियों, सैन्य ढांचा बढ़ाने, गलत सूचना फैलाने का अभियान चलाने और मानवाधिकारों का उल्लंघन करने के लिए बीजिंग पर निशाना साधा।

चीन में 33 नए मामले सामने आए, बिना लक्षण वाले मामलों में बढ़ोतरी
  • चीन में कोरोना के 33 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 31 बिना लक्षण वाले (असिंप्टोमेटिक) मामले हैं।
  • इनमें से ज्यादातर मामले कोरोना वायरस का केंद्र रहे वुहान में मिले हैं। 

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1561 की मौत
  • अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 1561 लोगों की मौत हो गई है।
पूरी दुनिया में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले: डब्ल्यूएचओ
  • डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि पूरी दुनिया में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक मामले बीते मंगलवार को दर्ज किए गए हैं। बता दें कि मंगलवार को 24 घंटे में दुनियाभर में कुल 106,000 मामले सामने आए थे।
  • डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि यह संख्या चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद अब तक एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन

यहां पढ़ें 20 मई (बुधवार) के सभी अपडेट्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें