अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनका देश साल 2020 के अंत तक कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन बना लेगा।
रूस में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए
- रूस में रविवार को कोरोना के 10,633 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक की एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे अधिक संख्या है। इसके साथ ही रूस में अब कुल 134,687 मामले हो गए हैं। इनमें से आधे से अधिक मामले और मौतें मॉस्को में हुई हैं।
- हालांकि हाल के दिनों में अन्य देशों की तुलना में यहां मृत्यु दर में कुछ कमी भी आई है।
- ब्रिटेन में 315 और लोगों की मौत हो गई। देश में मरने वालों की संख्या 28,446 हो गई है।
- यूरोप में कोरोना महामारी का बुरा हाल है। यहां कुल पॉजिटिव मामले 1,86,599 हैं।
इटली में रविवार को 174 लोगों की मौत
- इटली में आज कोरोना संक्रमण के कारण सबसे कम मौतें हुई। लॉकडाउन के पहले दिन के बाद से यह मौत का सबसे कम आंकड़ा है। बता दें कि इटली में रविवार को 174 लोगों की मौत हुई है।
बांग्लादेश में पिछले 24 घंटे में 665 नए मामले
- बांग्लादेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 665 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अभी तक का सर्वाधिक है, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 9455 हो गई है।
नेपाल में 10 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 69 हुई
- नेपाल में रविवार को 10 नए मामले सामन आए। इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 69 हो गई है। नेपाल एक ऐसा देश है जहां कोरोना महामारी के सबसे कम केस हैं। जितने मामले हैं, उनमें से 16 मरीज ठीक हो गए हैं। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी।
रूस में कोरोना के 10 हजार से अधिक मामले सामने आए
- रूस में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में पहली बार कोविड-19 मरीजों की संख्या एक दिन में पांच अंकों में बढ़ी है।
- अधिकारियों ने बताया कि कुल सामने आए 10,633 मामलों में आधे से अधिक मॉस्को से आए हैं। इससे यह चिंता बढ़ गई है कि कहीं मॉस्को की चिकित्सा सुविधा धराशायी न हो जाए। रूस में रिकॉर्ड 1,34,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 1,420 लोगों की मौत हुई है।
अफगानिस्तान में कोरोना वायरस के तेजी से फैलने का खतरा
- अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राजधानी काबुल में 500 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की औचक जांच की गई, जिनमें से 150 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए है। इससे देश में कोरोना वायरस के तेजी से प्रसार की आशंका बढ़ गई है।
- मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मायार ने काबुल में संक्रमण के इन मामलों को चिंताजनक बताते हुए कहा कि लोगों को वायरस के प्रसार को धीमा करने के लिए घरों में ही रहना होगा।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की अधिक जांचें हो रही हैं, जिससे देश में संक्रमण के मामलों में इजाफा होने की संभावना है।
- अफगानिस्तान में फिलहाल 2,700 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 85 लोगों की मौत हो चुकी है। काबुल और कई अन्य शहरों में लॉकडॉउन लागू है।
यूएई में 150000 से अधिक भारतीयों ने घर लौटने के लिए पंजीकरण कराया
- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे 150,000 से अधिक भारतीयों ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच घर लौटने की इच्छा रखते हुए आवेदन किया है।
- मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यहां स्थित भारतीय दूतावास ने पिछले सप्ताह ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके बाद अब तक वतन वापसी के लिए 150,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।
पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 19000 के पार पहुंची, अब तक 440 मरीजों की मौत
- पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 989 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 19,000 के पार पहुंच गई।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 23 मरीजों की मौत होने से कुल मृतकों की संख्या 440 हो गई है। अब तक 4,817 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
- देश के कुल 19,103 मामलों में से 7,106 पंजाब से, 7,102 सिंध से, 2,907 खैबर-पख्तूनख्वा से, 1,172 बलूचिस्तान से, 393 इस्लामाबाद से, 356 गिलगित-बाल्टिस्तान से जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से 67 मरीज सामने आए हैं।
- देश में अब तक 203,025 जांच की गई हैं, जिसमें पिछले 24 घंटे में की गई 8,716 नमूनों की जांच भी शामिल है।
चीन में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए
- कोरोना वायरस का प्रकोप झेलने वाले चीन में अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और शनिवार को वहां संक्रमण के महज दो मामलों की पुष्टि हुई।
- सरकार की ओर से विदेश से आने वाले लोगों की संख्या में कटौती करने को लेकर उठाए कदमों के बाद से संक्रमितों की संख्या में गिरावट आना जारी है।
- स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एक नया मामला बीजिंग के पश्चिम में शांक्सी प्रांत में सामने आया और दूसरा शंघाई में आयातित मामला है। चीन में कोरोना वायरस के आधिकारिक मामलों की संख्या 82,877 है। ज्यादातर मरीज बीमारी से उबर चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
- चीन में शनिवार को संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और पिछले दो हफ्तों में वहां केवल एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में आधिकारिक मृतकों की संख्या 4,633 है।
अमेरिका में 24 घंटे में 1435 मौतें
- जॉन्स हॉपकिंस के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1435 लोगों की मौत हुई है, यहां मौत का सिलसिला लगातार जारी है।
पूरी दुनिया में दो लाख 40 हजार से अधिक मौतें
- समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक इटली में शनिवार को 474 लोगों की मौत हो गई है। 21 अप्रैल के बाद देश में कोरोना के कारण एक दिन में मरने वालों की यह सर्वाधिक संख्या है।
- इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। वहीं, कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया में दो लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
यहां पढ़ें 02 मई (रविवार) के सभी अपडेट्स