फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: अमेरिका में 24 घंटे में 1237 लोगों की मौत, ब्राजील में 15 हजार से ज्यादा मौतें

Sun, 17 May 2020 07:32 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख आठ हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 46 लाख 28 हजार को पार कर गई है। जबकि 17 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 88 हजार को पार कर गई है और 14 लाख 84 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्सः

अमेरिका: बीते 24 घंटे में 1237 लोगों की मौत

  • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में बीते 24 घंटे में 1237 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमण के चलते मौत हो गई है।

विज्ञापन

ब्रिटेन के अरबपति ने गंवा दिए अरबों पाउंड

  • कोरोना वायरस का असर दुनियाभर में सिर्फ आम आदमी ही प्रभावित नहीं हुआ है, इसका असर विश्व के कई धनी लोगों की संपत्ति पर भी पड़ा है। ब्रिटेन के सबसे धनी लोगों में शुमार जेम्स डायसन और उनके परिवार की संयुक्त संपत्ति में बीते एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अमीर लोगों की संपत्ति में आई इस कमी की सूची में वह पहले पायदान पर हैं।


ब्राजील में अबतक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत

  • ब्राजील में कोरोना वायरस के कारण अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

वुहान में स्थानीय अधिकारियों ने सच नहीं बताया

  • चीनी सरकार के वरिष्ठ चिकित्सा सलाहकार डॉक्टर झोंग नानशान के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वुहान शहर में जब कोरोना वायरस के मामले सामने आया तब स्थानीय अधिकारियों ने इसके प्रकोप और परिणामों के बारे में शुरुआत में ही पूरा सच नहीं बताया।


स्पेन में सोमवार से लॉकडाउन में राहत

  • स्पेन की सरकार लॉकडाउन में राहत देने जा रही है। सरकार ने शनिवार को कहा कि सोमवार से होटल और कुछ सार्वजनिक स्थान लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना होगा। इसके तहत 10 से अधिक लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी।


डब्ल्यूएचओ ने कीटाणुनाशक का छिड़काव नहीं करने की सलाह दी 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के खात्मे के लिए कीटाणुनाशक का छिड़काव नहीं करने की सलाह दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि इससे लाभ की जगह नुकसान ज्यादा होगा।


फ्रांस में 24 घंटे में 96 मौतें

  • फ्रांस में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 96 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 27,625 हो गई है।


नेपाल में कोरोना से पहली मौत, 29 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

  • नेपाल में आज कोरोना वायरस के कारण सिंधुपालचौक जिले की 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कोरोना महामारी के कारण देश में यह पहली मौत है। देश में संक्रमितों कीा संख्या 281 हो गई हैः नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय 


ईरान में पिछले 24 घंटे में 1757 नए मामले, 35 लोगों की मौत

  • ईरान में शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1757 नए मामले सामने आए और 35 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, सात मार्च के बाद यह मौत का सबसे कम आंकड़ा है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने दी।
  • देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,18,392 हो गई है, जबकि कोरोना महामारी के कारण अब तक 6,937 लोगों की मौत हो चुकी है।


चीन में कोरोना वायरस के 21 नए मामले

  • चीन में शनिवार को कोरोना वायरस के 21 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें बिना लक्षण वाले 13 मामले शामिल हैं। इन नए मामलों के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 82,941 पर पहुंच गए हैं। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।  
  • वुहान शहर में बड़े पैमाने पर लोगों की जांच शुरू हुई है, जहां से यह प्रकोप शुरू हुआ था। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि शुक्रवार को सामने आए कोरोना के आठ नए पुष्ट मामलों में से छह ऐसे लोग हैं, जो बाहर से आए हुए हैं।

सिंगापुर में 465 नए मामले दर्ज, संक्रमितों की संख्या 27000 के पार

  • सिंगापुर में कोरोना पॉजिटिव के 465 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 27,356 हो गई है।
  • एक वरिष्ठ मंत्री ने चेतावनी दी है कि राज्य के शहरों में संक्रमण की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। 



पाकिस्तान में 1581 नए मामले दर्ज, संक्रमितों की कुल संख्या 38799 हुई

  • पाकिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,581 नए मामले दर्ज किए हैं। जिसके बाद देश में कुल संक्रमण के 38,799 मामले हो गए हैं। अब तक 834 लोगों की मौत हुई है।
  • अपने नवीनतम आंकड़े में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पंजाब में अब तक कुल 14,201, सिंध में 14,916, खैबर-पख्तूनख्वा में 5,678, बलूचिस्तान में 2,457, गिलगित-बाल्टिस्तान में 518, इस्लामाबाद में 921 और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर में 108 मामलों का पता चला है।


दक्षिण कोरिया में क्लबों से जुड़े संक्रमण के 162 मामलों की पुष्टि

  • दक्षिण कोरिया के घनी आबादी वाले सियोल में क्लबों से जुड़े संक्रमण के 162 मामलों की पुष्टि हुई है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी सोन यंग राइ ने शनिवार को बताया कि उस क्षेत्र में संक्रमण बढ़ने से रोकने में संभवत: सफलता हासिल हो गई है, जहां पांच करोड़ 10 लाख जनसंख्या वाले देश की आधी आबादी रहती है।
  • उन्होंने बताया कि जांच की संख्या बढ़ाने के बावजूद पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के रोजाना बढ़ने वाले मामलों की संख्या 30 से कम रही हैं।
  • सोन ने कहा कि गौर करने वाली बात यह है कि संक्रमित लोग जिन गिरजाघरों, कॉल सेंटरों और जिम में गए थे, वहां संक्रमण के नए मामले सामने नहीं आए है।
  • दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए, जिनमें से 10 लोग विदेश से आए हैं। देश में संक्रमण के अब तक 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।


यमन में तेजी से फैल रहा है संक्रमण: स्वास्थ्य अधिकारी

  • दक्षिणी यमन के मुख्य शहर अदन में पिछले सप्ताह सैंकड़ों लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण जैसे लक्षणों से हुई। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
  • अधिकारियों ने बताया कि उन्हें हालात के और बदतर होने की आशंका है क्योंकि यमन में कोरोना वायरस के संदिग्ध मामलों की जांच की क्षमता बहुत कम है और पांच साल से चल रहे गृह युद्ध के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।


नेपाल में छह नए मामले, संक्रमितों की संख्या 273 हुई

  • नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव के छह नए मामले आज दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में संक्रमित मामलों की कुल संख्या 273 हो गई है।


ट्रंप बोले- शी जिनपिंग से अभी बात नहीं करना चाहता

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के मामले में चीनी नेतृत्व के प्रति अपनी नाराजगी का संकेत देते हुए कहा है कि वह अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से अभी बात नहीं करना चाहते।
  • व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप से सवाल किया गया कि वह शी से बात क्यों नहीं करना चाहते हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनसे अभी बात नहीं करना चाहता हूं। हम देखेंगे कि आने वाले समय में क्या होता है।
  • इस साल की शुरुआत में हुए व्यापार समझौते के अनुसार चीन पिछले साल की तुलना में अमेरिकी वस्तुएं अधिक खरीद रहा है।
  • ट्रंप ने कहा कि वे व्यापार समझौते पर काफी खर्च कर रहे हैं, लेकिन व्यापार समझौते को लेकर मेरा मजा थोड़ा किरकिरा हो गया है, आप समझ सकते हैं।
  • ट्रंप ने कहा कि मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता। मैं कह सकता हूं कि चीन हमारे काफी उत्पाद खरीद रहा है, लेकिन व्यापार समझौता... अभी स्याही सूखी भी नहीं थी कि चीन से यह कोरोना वायरस आ गया। इसलिए हम खुश नहीं हैं।


अमेरिका में 24 घंटे में 1680 मौतें

  • जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्याल के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1680 मौतें हुई हैं, इसके साथ ही यहां मृतकों की कुल संख्या 87,000 से अधिक हो गई है।

 

कोरोना का टीका विकसित करने पर भारत के साथ काम कर रहे हैं : ट्रंप

  • भारतीय-अमेरिकी को महान वैज्ञानिक और अनुसंधानकर्ता बताते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका साथ मिल कर कोविड-19 का टीका विकसित करने में जुटे हुए हैं।
  • ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि इस साल के अंत तक कोविड-19 का टीका विकसित होने की संभावना है।
  • उन्होंने कहा कि मैं कुछ ही समय पहले भारत से लौटा हूं और हम भारत के साथ मिल कर काम कर रहे हैं।


ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं की प्रशंसा की

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानलेवा कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवाइयां और टीका विकसित करने के प्रयासों के लिए भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों तथा शोधकर्ताओं की प्रशंसा की।
  • ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत के साथ निकटता से मिलकर काम कर रहा है।
  • उन्होंने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में पत्रकारों से कहा कि अमेरिका में भारतीयों की अच्छी-खासी तादाद है और कई लोग टीका विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं। महान वैज्ञानिक और शोधकर्ता। वह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की सराहना के सवाल पर जवाब दे रहे थे।


भारत को वेंटिलेटर देगा अमेरिका 

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका भारत में हमारे दोस्तों को वेंटिलेटर देगा। हम इस महामारी के दौरान भारत और नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। हम टीका विकास पर भी सहयोग कर रहे हैं। साथ मिलकर हम अदृश्य दुश्मन को हरा देंगे।
  • ट्रंप ने कहा कि हम भारत को बहुत सारे वेंटिलेटर भेज रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। हम भारत को काफी वेंटिलेटर भेज रहे हैं, हमारे पास बड़ी संख्या में वेंटिलेटर की सप्लाई है।

 

विज्ञापन

 


यहां पढ़ें 15 मई (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें