फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: ...तो अगस्त में ब्रिटेन से पूरी तरह खत्म हो जाएगा कोरोना संक्रमण, एक्सपर्ट ने किया दावा

Sat, 08 May 2021 02:35 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

टास्क फोर्स के प्रमुख क्लीव डिक्स ने बताया कि जुलाई के अंत तक ब्रिटेन में सभी लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी होगी
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण को लेकर विदेश से एक अच्छी खबर आ रही है। ब्रिटेन बहुत जल्द ही कोरोना वायरस से मुक्त हो जाएगा। अगस्त तक ब्रिटेन में नया कोरोना संक्रमण  नहीं फैलेगा। जी हां ब्रिटेन सरकार के वैक्सीन टास्क फोर्स के प्रमुख क्लीव डिक्स ने दावा किया है। शुक्रवार को एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा  'अगस्त में  ब्रिटेन में कोई भी फैलते संक्रमण नहीं होंगे।' इसके अलावा उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी कि वैक्सीन बूस्टर प्रोग्राम को 2022 की शुरुआत में टालने की योजना बनाई जा रही है। 

विज्ञापन


यूके वैरिएंट सबसे खतरनाक
बता दें पिछले कुछ समय से देश को (B.1.1.67) वैरिएंट ने खासा प्रभावित किया था। यूके वैरिएंट पूरी दुनिया में फैल गई, जिससे कोरोना की दूसरी लहर तेजी से पांव पसारने लगी। ब्रिटिश सरकार लोगों को बुस्टर शॉट देने की तैयारी में थी, लेकिन फिलहाल उसे रोकने की बात सामने आ रही है। 

जुलाई अंत तक सभी लोगों को लग जाएगी पहली खुराक 
टास्क फोर्स के प्रमुख क्लीव डिक्स ने बताया कि जुलाई के अंत तक ब्रिटेन में सभी लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी होगी। उससे लोगों में कोरोना के नए म्यूटेंट से लड़ने के लिए एंटी बॉडी तैयार हो जाएगी। बता दें कि टीकाकरण की पहली डोज लगाने में ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 5 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें