फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने की केंद्र सरकार की तारीफ, कहा- कोरोना के खिलाफ उठाए कदम 'अच्छे'

Fri, 03 Apr 2020 07:31 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, जेनेवा।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस ए. गेब्रेयेसस ने भारत में नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली सरकार की सराहना करते हुए गरीबों के लिए आर्थिक पैकेज की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह गरीबों के लिए देश में 1.74 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है वह दुनिया के लिए एक बड़ा और अनुकरणीय कदम है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों ने तालाबंदी की घोषणा की है लेकिन कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोगों के घरों में रहने के कारण व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। ऐसे में गरीबों पर कई देशों में दोहरी मार पड़ रही है। लेकिन इन देशों को भारत को उदाहरण के रूप में देखना चाहिए जिसने लॉकडाउन के दौरान गरीबों को असहाय नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें