फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के टीके का इंसान पर परीक्षण शुरू, सफल होने की 80 फीसदी संभावना, सितंबर तक दस लाख डोज

Fri, 24 Apr 2020 03:56 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
कोरोना के टीके का होगा क्लिनिकल ट्रायल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना से जूझ रही दुनिया के लिए ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से एक राहत भरी खबर आई है। यहां इसके इलाज के लिए विकसित टीके का बृहस्पतिवार को इंसान पर पहला परीक्षण शुरू हुआ। इस शोध में लगी टीम के वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके सफल होने की संभावना 80 फीसदी है।

विज्ञापन


ब्रिटिश सरकार ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की टीम का पूरा समर्थन करते हुए इसके लिए दो करोड़ पाउंड देने का एलान किया। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, सरकार हरसंभव निवेश करेगी। दुनिया में सफल टीका विकसित करने वाला पहला देश बनने के लिए उम्मीदें इतनी ज्यादा हैं कि मैं इस पर सब कुछ लगा रहा हूं। 

सफल होने की संभावना 80 फीसदी...सितंबर तक दस लाख डोज 

इस टीके को चिंपाजी से प्राप्त हानिरहित वायरस से बनाया गया है। परीक्षण में शामिल हो रहे लोगों को 625 पाउंड देने की पेशकश की गई है। 500 लोगों परीक्षण का लक्ष्य है। इसके लिए कुल 1,112 वॉलेंटियर की जरूरत है। ऑक्सफोर्ड टीका परियोजना की प्रमुख प्रो. साराह गिलबर्ट कहा कि अगर परीक्षण सफल रहा तो उम्मीद है कि सितंबर तक 10 लाख डोज बना लेंगे। 




स्वाइन फ्लू की वैक्सीन ट्रायल के खिलाफ केस
ब्रिटिश सरकार और ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन ने 2009 में स्वाइन फ्लू का टीका विकसित किया था। हजारों लोगों पर इसका ट्रायल किया गया। इसमें शामिल लोगों ने सरकार और कंपनी पर मुकदमा ठोक दिया कि उन्हें नतीजों की कोई जानकारी नहीं दी गई और उनकी सेहत पर प्रायोगिक टीके का बुरा प्रभाव पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें