फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन की उपलब्ध होंगी चार करोड़ खुराकें

Sat, 21 Nov 2020 10:08 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

ट्रंप प्रशासन पूरे देश में कोविड-19 का टीका वितरित करने की योजना के साथ तैयार है और उसे अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन से इसके आवश्यक आपातकालीन इस्तेमाल का अधिकार मिलने का इंतजार है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसके बारे में जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस साल के अंत तक इस टीके की चार करोड़ खुराकें उपलब्ध होंगी। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायली मेकनैनी ने संवाददाताओं को बताया, 'जहां तक टीके का सवाल है तो, हमारा मानना है कि इस साल के अंत तक इसकी चार करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी। यह असाधारण है।' 


उन्होंने कहा, 'यह केवल राष्ट्रपति की वजह से ही संभव हो सका है, जिन्होंने उसी समय कहा था कि 'मैं टीका ला रहा हूं, मैं कुछ नया करने जा रहा हूं। मैं इसका निर्माण करने जा रहा हूं।' इससे कई अमेरिकियों की जान बचाने में सफलता मिलेगी। राष्ट्रपति ट्रंप का और उनके इस महान कार्य का शुक्रिया।' 
विज्ञापन


मेकनैनी ने कहा कि हाल के दिनों में फाइजर एवं मॉडर्ना ने अपने टीके के विकास की उच्च सफलता के परिणाम के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि दोनों 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है। उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि मॉडर्ना 94.5 फीसदी प्रभावी है और और फाइजर 95 प्रतिशत।' 

इस साल जुलाई में ट्रंप प्रशासन ने ‘ऑपरेशन व्रेप स्पीड’ के तहत फाइजर को कोविड टीके के निर्माण एवं वितरण के लिए 1.95 अरब डालर देने पर सहमति जताई थी और अमेरिकियों को मुफ्त में यह टीका देने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें