फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: बुजुर्गों को अपना शिकार बना रहा जानलेवा वायरस, मरने वालों में दो तिहाई पुरुष शामिल

Tue, 04 Feb 2020 10:01 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

जानलेवा कोरोनावायरस के शिकार लोगों में दो तिहाई पुरुषों की संख्या है। चीन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि वायरल कोरोनोवायरस के शिकार लोगों में से दो तिहाई पुरुष हैं और इस वायरस से मरने वालों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, कोरोनावायरस के प्रकोप में मृत्यु का आंकड़ा सोमवार को बढ़कर 426 हो गया, जबकि कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,522 हो गई।

विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी जियाओ याहुई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मरने वालों में दो तिहाई पुरुष और एक तिहाई महिलाएं शामिल हैं। जियाओ ने कहा कि 80 प्रतिशत से अधिक मृतक 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे, और 75 प्रतिशत से अधिक लोगों को हृदय संबंधी रोग, डायबिटीज और ट्यूमर जैसी बीमारियां थीं।

उन्होंने आगे कहा कि निमोनिया जैसी बीमारियों से संक्रमित बुजुर्ग लोगों के लिए अधिक खतरा है। ज्यादा अस्पतालों के उपलब्ध होने पर उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि वुहान में होने वाली घातक नुकसान दर धीरे-धीरे कम हो जाएगी। हुबेई और इसकी प्रांतीय राजधानी वुहान प्रांत इस वायरस के प्रमुख केंद्र हैं।
विज्ञापन


छावला कैंप से सफदरजंग अस्पताल में पांच लोग स्थानांतरित
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने कहा है कि पांच लोगों को बेहतर देखरेख के लिए छावला कैंप से सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एहतियात के तौर पर किया गया है। शिविर में उपस्थित सभी 406 लोगों की जांच के लिए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।

ब्रिटेन की अपने नागरिकों वापस लौटने की सलाह
ब्रिटेन ने चीन में रह रहे अपने नागरिकों को वापस लौटने की सलाह दी है। विदेश सचिव डॉमिनिक रैब ने कहा कि ब्रिटिश लोगों की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम चीन में ब्रिटिश नागरिकों को सलाह देते हैं कि अगर वो चाहें तो चीन छोड़ सकते हैं। हम उनके लिए चौबीसों घंटे काम करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें