हालांकि ब्रॉन्क्स चिड़ियाघर को बीती एक मार्च को ही आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। सोसइटी ने बताया कि बाघिन नादिया और चिड़ियाघर में मौजूद अन्य पांच बाघों और शेरों में सांस की बीमारी के लक्षण दिखाई देने के बाद उनके नमूने लिए गए थे।
चिड़ियाघर की ओर से बताया गया है कि बाघिन नादिया, उसकी बहन अजुल, दो अमूर बाघ और तीन अफ्रीकी शेरों में सूखी खांसी के लक्षण दिखाई दिए थे। हालांकि सभी के ठीक होने की उम्मीद जताई गई है। जबकि चिड़ियाघर के और दूसरे जानवरों में अभी तक ऐसे कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं।
चिड़ियाघर ने कहा कि हालांकि इन जानवरों की भूख में कुछ कमी जरूर देखी गई है, इसके बावजूद ये सभी पशु चिकित्सकों की देखरेख में अच्छी तरह से हैं और अपने देखभाल करने वालों के साथ इनका काफी अच्छा दोस्ताना रिश्ता बना हुआ है।
चिड़ियाघर की ओर से कहा गया है कि यह अभी ज्ञात नहीं है कि इनमें यह बीमारी कैसे विकसित होगी, क्योंकि विभिन्न प्रजातियां कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए अलग तरह से प्रतिक्रिया कर सकती हैं, लेकिन हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और इनके पूरी तरह से स्वस्थ होने की उम्मीद है। बता दें कि यूएसडीए ने कोरोना से संक्रमित मरीजों को अपने पालतू जानवरों से सहित अन्य दूसरे जानवरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।