फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: चेतावनी के बावजूद अर्थव्यवस्था खोलने पर अड़े ट्रंप, कहा-लंबे समय तक लॉकडाउन नहीं हो सकता

Thu, 07 May 2020 06:29 AM IST
Rajeev Rai न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

दुनिया में अब तक कोरोना वायरस से कुल 37,88,005 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 2,61,901 जान गंवा चुके हैं। विश्व में सबसे खराब हालात अमेरिका में है। इसके बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप अर्थव्यवस्था खोलने पर अड़े हैं। इस बीच उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने दिन में कहा कि ट्रंप प्रशासन कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस टास्क फोर्स को खत्म करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, रात में राष्ट्रपति ट्रंप इस बात से पलट गए। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स अनिश्चितकाल के लिए काम करती रहेगी। टास्क फोर्स अब अर्थव्यवस्था खोलने पर काम करेगी। हालांकि ट्रंप ने स्वीकार किया है कि अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के कारण और मौतें होंगी।

विज्ञापन


इससे पूर्व एरिजोना में ट्रंप ने कहा था कि टास्क फोर्स ने शानदार काम किया है। जब उनसे पूछा गया कि संक्रमण का सबसे बुरा दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है ऐसे में टास्क फोर्स को खत्म करना क्यों जरूरी हुआ? तो ट्रंप ने कहा, ‘क्योंकि हम अगले पांच वर्षों के लिए अपने देश को बंद नहीं रख सकते। प्रशासन ने काफी कुछ सीख लिया है।’ वहीं, एक सवाल पर पेंस ने कहा था, टास्क फोर्स जून की शुरुआत तक खत्म किया जा सकता है। इसका सीधा अर्थ यह है कि पीड़ितों पर ध्यान लगाने के बजाय व्हाइट हाउस का फोकस दोबारा व्यवसाय खोलने पर है। पेंस ने यह भी कहा था, ट्रंप प्रशासन टास्क फोर्स की जिम्मेदारियां धीरे-धीरे संबंधित संघीय एजेंसियों को सौंपने पर वार्ता शुरू कर चुका है।

विज्ञापन

न्यूयॉर्क से बाहर बढ़ रहा संक्रमण हर दिन मिल रहे 20,000 मामले
न्यूयॉर्क के अलावा अन्य स्थानों पर संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक देश में हर रोज 20,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं और 1,000 से ज्यादा जान गंवा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कई स्थानों में लोगों को संक्रमित होने की दर यदि नीचे नहीं लाई जा सकी तो कई हजार लोग और जान गंवा सकते हैं, क्योंकि खासतौर से लोगों को अब बाहर निकलने और कारोबार को दोबारा खोलने की अनुमति मिल गई है।

पाकिस्तान : 24 घंटों में 40 लोगों की हुई मौत
पाकिस्तान अब दुनिया का 29वां ऐसा देश बन गया है जहां कोरोना से 500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। महामारी के अब तक 22,413 मामले आ चुके हैं और  526 लोगों की मौत हो गई है।

नेपाल : लॉकडाउन 10 दिन और बढ़ाया गया
नेपाल सरकार ने लॉकडाउन की समय सीमा 8 मई से 10 दिन और बढ़ा दी है। देश में डेढ़ महीने से लॉकडाउन जारी है। पीएम निवास में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें