फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या 12 साल पहले की भविष्यवाणी होगी सच, अचानक खुद ही खत्म हो जाएगा कोरोनावायरस? 

Wed, 04 Mar 2020 11:11 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इस किताब में किया गया दावा - फोटो : Social Media
विज्ञापन
क्या दुनियाभर में दहशत फैला चुके कोरोनावायरस को लेकर पहले ही भविष्यवाणी हो गई थी? कुछ दिन पहले अमेरिकी लेखक डीन कुंट्ज की किताब के हवाले से दावा किया गया था कि इस खतरनाक वायरस को लेकर 40 साल पहले ही चेतावनी दी गई थी। अब एक और अमेरिकी लेखक की किताब में इस वायरस से मिलते-जुलते लक्षण की बात होने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस किताब को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अमेरिकी लेखिका सिल्विया ब्राउनी ने जुलाई 2008 में 'एंड ऑफ डेज' नाम की किताब लिखी थी। अब 77 देशों में फैल चुके कोरोनावायरस के लक्षणों की तुलना इस किताब में लिखे लक्षणों से की जा रही है। 



'एंड ऑफ डेज' में एक जगह जिक्र है, '2020 में निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी पूरी दुनिया में फैल जाएगी। यह बीमारी फेफड़ों और श्वासनलियों पर हमला करेगा और इसका कोई इलाज नहीं होगा।' इस चेतावनी ने अटकलों को बल दे दिया है कि अमेरिकी लेखिका को कई साल पहले ही दुनिया के इस गंभीर बीमारी की चपेट में आने का आभास हो गया था। 
विज्ञापन


हालांकि किताब में यह भी लिखा गया है कि यह बीमारी अचानक से गायब हो जाएगी और जितनी तेजी से यह वायरस फैला है, उतनी ही तेजी यह खत्म हो जाएगा। मगर दस साल बार यह बीमारी फिर से लौटेगी और फिर से अपने आप ही खत्म हो जाएगी। 

कौन हैं सिल्विया ब्राउनी 
सिल्विया ब्राउनी खुद को मनोवैज्ञानिक व आध्यात्मिक गुरु कहती थीं। उनका यह भी दावा था कि उनके पास अलौकिक शक्तियां हैं। टीवी और रेडियो पर उनके कई शो आते थे। 20 नवंबर 2013 को उनका निधन हो गया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

बाजार में किताब का स्टॉक नहीं 

आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचना - फोटो : Social Media
कोरोनावायरस के खौफ के बीच इस भविष्यवाणी वाले के सामने आने का फायदा किताब की बिक्री को हुआ है। सिल्विया ब्राउनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक वर्तमान में यह किताब स्टॉक में नहीं है। यह वेबसाइट सिल्विया का बेटा चलाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें