फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: नेतन्याहू ने अभिवादन के लिए की 'नमस्ते' को अपनाने की अपील

Wed, 04 Mar 2020 11:05 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन से शुरू हुए कोरोनावायरस ने दुनियाभर को अपनी चपेट में ले लिया है। ईरान में इसका खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। अब तक इस देश में 92 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 3000 मामले सामने आ चुके हैं। इन दोनों देशों के अलावा इटली, दक्षिण कोरिया, जापान में भी स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। दुनियाभर में वायरस ने 90,000 से ज्यादा लोगों को संक्रमित किया है और 3,100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

नेतन्याहू बोले, नमस्ते अपनाएं लोग 

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को अपने देशवासियों से कोरोना वायरस से बचने के लिए अभिवादन करने के भारतीय तरीके ‘नमस्ते को अपनाने की अपील की। कोरोनो वायरस के लिए एक समीक्षा बैठक के बाद यहां एक प्रेस कॉन्फ्रें स में नेतन्याहू ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उपाय अपनाने पर बात की। उन्होंने देश के नागरिकों से अभिवादन के लिए भारतीय तरीके यानी ‘नमस्ते’ को अपनाने की बात कही। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रें स में यह भी कहा कि कैसे भारतीय लोग अभिवादन करते हुए ‘नमस्ते’ कहते हैं। नेतन्याहू ने कहा कि हम एक वैश्विक महामारी के बीच में हैं, लेकिन वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इस्राइल कार्रवाई करने में आगे है। 
विज्ञापन

54 हजार कैदियों को रिहा किया 

  • कोरोनावायरस के डर से ईरान ने करीब 54 हजार कैदियों को जांच के बाद रिहा कर दिया है। 
  • हालांकि पांच साल से ज्यादा की सजा काट रहे कैदियों को रिहा नहीं किया गया है। 
  • ब्रिटिश-ईरानी सामाजिक कार्यकर्ता नाजनीन जगहारी रेक्टलाइफ को भी एक दिन के लिए रिहा किया जा सकता है। 
  • नाजनीन को 2016 में जासूसी के आरोप में सजा सुनाई गई थी। हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था। 


सरकार के कई नेता बीमार

  • ईरान में कोरोनावायरस संक्रमण से 92 लोगों की मौत के अलावा 2922 नए मामले सामने आए हैं। 
  • वायरस से ईरान की सरकार के शीर्ष नेता एवं शीर्ष शिया धार्मिक नेता तक बीमार पड़ गए हैं। 
  • ईरान इस मामले में एकमात्र देश है जहां वायरस की चपेट में सरकार के भी लोग आ गए हैं जबकि सर्वाधिक प्रभावित चीन में ऐसा नहीं हुआ है। 

ईरान ने टैंटों में बनाए अस्पताल 

  • ईरान में कोरोनवायरस के बढ़ते मरीजों की वजह से अस्पतालों पर दबाव बढ़ता चला जा रहा है। 
  • इस वजह से उन्हें टैंटों में अस्थायी अस्पताल बनाने पड़ रहे हैं ताकि मरीजों का इलाज किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन की महारानी के दस्तानों को लेकर अटकलें 

बकिंघम पैलेस में हैरी बिलिंग को सम्मानित करते वक्त महारानी ने दस्ताने पहने - फोटो : PTI
  • ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दस्तानों को लेकर भी अटकलें शुरू हो गई हैं। 
  • हालांकि महारानी अक्सर दस्ताने पहने दिखती हैं, लेकिन किसी को सम्मानित करते वक्त वह दस्ताने नहीं पहनती हैं। 
  • मगर हाल में एक कार्यक्रम में वह लोगों को सम्मानित करते वक्त भी दस्तानों में दिखीं। 

इराक में कोरोनावायरस से पहली मौत

  • इराक में कोरोनावायरस से बुधवार को 70 वर्षीय एक मौलाना की मौत हो गई। 
  • देश में इस घातक संक्रमण से यह पहली मौत है। देश में फिलहाल 31 लोग संक्रमित हैं।

इटली में सभी स्कूल-कॉलेज बंद 

  • इटली में कोरोनवायरस के खतरे को देखते हुए सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद करने का फैसला किया है। 
  • इस संबंध में मंत्रिमंडल की बैठक चल रही है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है। 

इस्राइल : नेतन्याहू बोले- नमस्ते अपनाएं देशवासी 

  • पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने देशवासियों से भारतीय तरीके से अभिवादन यानि 'नमस्ते' अपनाने को कहा है।  इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने तेल अवीव में हुए फुटबॉल मैच देखने जाने वाले सभी प्रशंसकों को आइसोलेशन वार्ड में जाने के निर्देश दिए हैं। 
  • इस देश में अब तक 15 कोरोनवायरस के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

रूस में फैल रही झूठी खबर 

  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि कोरोनवायरस को लेकर झूठी खबरें फैलाने की कोशिशें हो रही हैं। 
  • उन्होंने कहा कि यह साजिश अन्य देशों द्वारा रची जा रही है। कोरोना वायरस की आशंका के मद्देनजर सउदी अरब ने उमरा यात्रा निलंबित की
सऊदी अरब में उमरा यात्रा पर पाबंदी 
  • सउदी अरब ने पवित्र शहर मक्का और मदीना में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मद्देनजर बुधवार को ‘उमरा’ यात्रा निलंबित कर दी । आंतरिक मामलों के मंत्री ने इसकी जानकारी दी।
  • सउदी प्रेस एजेंसी ने आंतरिक मामलों के मंत्रालाय की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा कि खाड़ी के इस देश ने नागरिकों और यहां रहने वाले लोगों के लिए कुछ समय के लिए उमरा यात्रा निलंबित करने का निर्णय किया है ।
जापान में स्कूल बंद
  • बताया जा रहा है कि जापान में प्रधानमंत्री ने सभी स्कूलों को एक महीने के लिए बंद कर दिया है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें