फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोविड-19 से मौत

Sun, 29 Mar 2020 12:16 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्पेन
विज्ञापन
सेप्न की राजकुमारी मारिया टेरेसा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा ऑफ बोरबन-परमा का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया। वह इस वायरस के कारण जान गंवाने वाली शाही खानदान की पहली सदस्य हैं। फॉक्स न्यूज के अनुसार स्पेन के छठे किंग फेलिप 86 वर्षीय राजकुमारी के चचेरे भाई हैं। उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिक डी बोरबोन, ड्यूक ऑफ अरेंज्यूज ने फेसबुक पर घोषणा की कि कोविड-19 की चपेट में आने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन




प्रिंस सिक्सटो ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज दोपहर को हमारी बहन मारिया टेरेसा डे बॉर्बन-परमा एंड बॉर्बन बुसेट जो कोरोना वायरस से संक्रमित थीं उनका पेरिस में 86 साल की उम्र में निधन हो गया है।' राजकुमारी टेरेसा की मौत ऐसे समय पर हुई है जब कुछ हफ्तों पहले स्पेन के छठे किंग फेलिप की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

पीपुल्स मैग्जीन के अनुसार राजकुमारी मारिया का जन्म 28 जुलाई, 1933 को हुआ था। उन्होंने फ्रांस में पढ़ाई की और मैड्रिड के कॉम्प्लूटेंस यूनिवर्सिटी में 'सोरबोन के साथ-साथ समाजशास्त्र की प्रोफेसर बनीं। वह अपने मुखर विचारों और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं। जिसकी वजह से उनका उपनाम 'रेड प्रिंसेस' पड़ा।
विज्ञापन


मैड्रिड में शुक्रवार को राजकुमारी का अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव होने वाले राजघराने के पहले सदस्य बन गए हैं। उनकी इस हफ्ते जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। क्लेरेंस हाउस ने बुधवार सुबह जारी एक बयान में इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा, 'वेल्स के राजकुमार (प्रिंस चार्ल्स) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।'

टेलीग्राफ की खबर के अनुसार चार्ल्स की पत्नी कैमिला (72) की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दोनों स्कॉटलैंड में अलग थलग रह रहे हैं। खबर में कहा गया है, 'एबरडीनशर में नेशनल हेल्थ सर्विस ने उनकी जांच की।' ब्रिटेन सरकार तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर चुकी है लेकिन इसके लागू होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें