फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में बढ़ रहे कोरोना के मामले, पीएम ने किया एक महीने के बंद का एलान

Fri, 03 Apr 2020 04:57 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ली सियेन लूंग
विज्ञापन

सिंगापुर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए वहां की सरकार ने देश को एक महीने तक पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियेन लूंग ने कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए एक महीने की देशबंदी का एलान किया। सिंगापुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1114 हो गई है जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


इससे पहले सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि देश मेंं संक्रमितों की संख्या करीब 900 हो गई है। मंत्रालय ने बताया था कि इन नए मामलों में से 24 लोग विदेशों से संक्रमित होकर आए। ये लोग यूरोप, उत्तरी अमेरिका, पश्चिम एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्र संगठन और एशिया के अन्य हिस्सों की यात्रा से लौटे थे।

संक्रमितों में तीन भारतीय भी शामिल थे। तीन संक्रमित भारतीयों में 35 वर्षीय महिला जिसके पास लंबी अवधि का पास है और 34 वर्षीय शख्स शामिल है जिसके पास सिंगापुर में काम करने का पास है। दोनों हाल में भारत से लौटे थे। वहीं एक अन्य 34 वर्षीय भारतीय में यह संक्रमण घरेलू स्तर पर फैला। इसके अलावा सिंगापुर का स्थायी निवासी, 43 वर्षीय एक व्यक्ति भी विदेश से संक्रमित होकर आया था और वह हाल में ही भारत गया था।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया था कि अस्पताल में इलाज करा रहे कोविड-19 के 423 मामलों में से 19 की हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य की स्थिति स्थिर है या उनमें सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें