अमेरिका के लॉस एन्जेलिस शहर में एशियाई मूल के 16 वर्षीय लड़के ने बताया की कई छात्रों ने उसे धमकाया और उस पर वायरस को फैलाने का आरोप लगाया। न्यूयॉर्क में मेट्रों में छिड़काव करने वाले व्यक्ति ने एक एशियाई मूल के व्यक्ति पर दवा का छिड़काव किया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। राज्य के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने न्यूयॉर्क वासियों के लिए घृणा अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए एक हॉटलाइन स्थापित की है, जिससे कोई भी व्यक्ति जिसके भेदभाव किया जाता है वह यहां अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
समाज में नफरत फैलाने वाले समूहों को ट्रैक करने वाला अमेरिका स्थित एंटी-डिफेमेशन लीग ने बताया कि इस वायरस के चलते नस्लवादी और यहूदी विरोधी संदेश बढ़ गए है। उन्होंने बताया कि कई संदेशों में कहा जा रहा है कि इस वैश्विक महामारी के फैलाव के लिए यहूदी भी किसी न किसी तरह जिम्मेदार है। कुछ नफरत करने वाले समूहों ने वायरस के साथ दरवाजों और अन्य सतहों पर वायरस को फैलाने का सुझाव दिया है ताकि एफबीआई और पुलिस अधिकारी बीमार पड़ें।
स्वास्थ्य देखभाल करने वाले कर्मचारियों के लिए कमी के बीच पोर्टलैंड, ओरेगन में सैकड़ों मास्क चोरी हो गए हैं। अमेरिकी प्रांत मिसौरी का एक व्यक्ति जिसे खांसी हो रही थी, उसने दो स्टोर कर्मचारियों को धमकाया कि अगर उसके बताए सामान को नहीं दिया गया तो वह उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित कर देगा। शिकायत के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
वही, एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर आप इस वायरस से संक्रमित होते है तो ज्यादा से ज्यादा समय अपने दुश्मनों के साथ बिताएं। लोगों को इस बात को समझना चाहिए कि यह वायरस पूरे समाज के लिए खतरा है, जहां वे लोग भी रहते है।