फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण अमेरिकी कॉलेजों में 19 प्रतिशत प्रवेश हुए कम

Tue, 08 Dec 2020 07:38 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च टीम
विज्ञापन
हावर्ड यूनिवर्सिटी - फोटो : harvard.edu
विज्ञापन

कोरोना महामारी से अमेरिका में शिक्षण प्रणाली को भी तगड़ा नुकसान हुआ है। इस सत्र में यहां के सामुदायिक कॉलेजों में प्रवेश 19 प्रतिशत घट गए हैं। साइंस पत्रिका में अमेरिका के जाने-माने हार्वर्ड, मिशीगन व वर्जिनिया विश्वविद्यालयों के प्रमुख प्रोफेसरों द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


प्रमुख विश्वविद्यालय में महामारी से संकट में है वंचित समुदायों के युवाओं की शिक्षा 
इंजीनियर कॉलेजों को अमेरिका के वंचित समुदायों के लिए उच्च शिक्षा पाने का पहला दरवाजा माना जाता है। यहां दो वर्ष के एसोसिएट डिग्री डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम होते हैं। इनसे तकनीकी शिक्षा या स्नातक डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय में जाने की योग्यता मिलती है। इस वर्ष इन कॉलेजों में एडमिशन लेने वालों में अश्वेत समुदाय के 18.7, प्रतिशत मूल अमेरिकी 23.2 प्रतिशत और हिस्पैनिक (स्पेनिश बोलने वाले या उनके वंशज) समुदाय के 19.9 प्रतिशत युवा घटे हैं।

विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में 13 प्रतिशत गिरावट
2019 के मुकाबले में 2020 में डिग्री कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में कुल प्रवेश भी 13 प्रतिशत कम हुए हैं। यहां के नेशनल स्टूडेंटस के लिए और हाउसिंग के अनुसार, बीते सत्र में सामुदायिक कॉलेजों के छात्र आगे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, इनमें वंचित समुदायों के युवा सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन


वजहें : संसाधन कम, बचत खत्म

  • पढ़ने के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन, लैपटॉप और घर पर शांत व निजी स्थान न मिलना
  • महामारी में काम व कारोबार छूटने के बाद परिवारों की जमा बचत खत्म होना
  • शिक्षण संस्थाएं बंद होने के चलते ऑफलाइन पढ़ाई के लिए शिक्षक न मिलना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें