फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस : हुबेई में एक दिन में रिकॉर्ड 242 की मौत, 15000 नए मामले

Thu, 13 Feb 2020 01:36 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

चीन के हुबेई प्रांत में घातक कोरोना वायरस से एक ही दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत हो गई। वहीं इसके करीब 15,000 नए मामले सामने आए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार बुधवार को हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के 14,840 नए मामले सामने आए हैं। चीन में बुधवार तक घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,115 हो गई और इसके अभी तक 44,763 मामले सामने आए हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार प्रांत में बुधवार को इससे रिकॉर्ड 242 लोगों की जान चली गई। प्रांत में इसके 48,206 मामलों की पुष्टि होने से इसके तेजी से फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम आपात स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने के लिए प्रभारी ब्रूस एलवर्ड के नेतृत्व में सोमवार रात हुबेई पहुंची थी। टीम ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने को लेकर चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें