फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने में अफगानिस्तान को हर मदद देगा भारत

Tue, 24 Mar 2020 06:56 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

  • प्रधानमंत्री मोदी ने की अफगानी राष्ट्रपति से बात
  • राष्ट्रपति गनी को दी पारसी नए साल नवरोज की बधाई
विज्ञापन
Ashraf Ghani, Narendra Modi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौतरफा संकटों से घिरे अफगानिस्तान के लिए इस मुश्किल वक्त में भारत एक मजबूत मददगार बनकर सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और भरोसा दिलाया कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत अफगानिस्तान को हर संभव मदद करेगा। दूसरी तरफ अमेरिका ने अफगानिस्तान को दी जा रही मदद में जबरदस्त कटौती करने की घोषणा की है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने गनी से करीब 15 मिनट तक फोन पर बात की और उन्हें पारसी नए साल नवरोज की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि नवरोज़ दोनों देशों की समृद्ध सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने वाला मौका है। ऐसे समय जब पूरी दुनिया कोरोना (कोविड-19) के खतरे से जूझ रही है

भारत अफगानिस्तान के साथ अपने सहयोग और रिश्ते को और मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इस वक्त दोनों ही देश कोरोना के खतरे से जूझ रहे हैं और अवाम की हिफाजत के लिए हर कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के मुताबिक मोदी ने गनी के साथ पूरे इलाके में गंभीर होते कोविड-19 के खतरे के बारे में गंभीरता से बात की और कोरोना की जांच के लिए किट से लेकर मास्क और दूसरे जरूरी सामान उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें