फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coromavirus : पाकिस्तान में भी लॉकडाउन दो हफ्ते और बढ़ा, कुछ उद्योगों को राहत

Tue, 14 Apr 2020 11:19 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कोरोना के मामले आशंका से 30 फीसदी ही सामने आए, किसानों को छूट
  • सरकार का एहसास योजना के तहत लोगों को आर्थिक मदद देने का एलान
  • किसानों को लॉकडाउन में ढील दी जाएगी ताकि वह खेती का काम कर सकें
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में लॉकडाउन बढ़ाने के एलान के बाद पाकिस्तान ने भी अपने देश में लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी काफी हद तक अपने नरेंद्र मोदी की ही तरह पहले अपने देश के लोगों को अबतक लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए बधाई दी और कहा कि इसी वजह से पाकिस्तान में कोरोना को तेजी से फैलने से रोका जा सका है और इसका विस्तार आशंका से काफी कम यानी केवल 30 फीसदी ही हो सका है। इमरान खान ने लोगों से एहतियात बरतने के नियमों का और सख्ती से पालन करने को कहा है ताकि आने वाले दिनों में इस संकट से पूरी तरह निजात पाई जा सके।

विज्ञापन


पाकिस्तान में जितने गहरे आर्थिक संकट की आशंका जताई जा रही है, उसे देखते हुए इमरान खान ने कहा है कि सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए तमाम उपाय कर रही है। खासकर आम लोगों को तकलीफ से उबारने के लिए सरकार की खास योजना ‘एहसास’ के तहत आर्थिक मदद की जा रही है। इमरान ने नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने कोरोना के 26 नए मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों और किसानों के लिए लॉकडाउन में ढील दी जाएगी ताकि वह अपनी खेती बाड़ी का काम कर सकें। बैठक में उद्योग धंधों को फिर से चालू करने के बारे में फैसला लेने का अधिकार तमाम प्रांतों की सरकार वहां की स्थितियों को देखते हुए खुद ले सकती हैं।

पाकिस्तान में निर्माण उद्योग को फिर से चालू करने के लिए सरकार एक कानून लाने जा रही है, जिसके तहत निर्माण उद्योग के लिए एक खास पैकेज दिए जाने की बात है ताकि वह अपना काम शुरु कर सकें। इस महीने के अंत में शुरू होने वाले रमजान के महीने को देखते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तमाम उलेमाओं से मुलाकात करेंगे और कोई बीच का रास्ता निकालेंगे जिससे इस दौरान नमाज अता करने में भी कोई मुश्किल न हो और कोविड-19 के संक्रमण से भी बचा जा सके। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार उन लोगों के खिलाफ भी कानून लाने जा रही है जो रमजान के महीने के दौरान अनाजों की कालाबाजारी करते हुए पाए जाएंगे और देश की अर्थव्यवस्था को फर्जी तरीके से नीचे ले जाने की साजिश में शामिल होंगे।

पाकिस्तान में उम्मीद से कम फैला कोरोना

प्रधानमंत्री के विशेष सचिव डॉ जफर मिर्जा के मुताबिक हेल्थ एक्सपर्ट्स को आशंका थी कि पाकिस्तान में 14 अप्रैल तक कोरोना के कम से कम 18000 मामले सामने आएंगे, लेकिन अनुमान से बहुत कम यानी एक तिहाई मामले ही सामने आए। बेशक यह एक बेहतर संकेत है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम किसी तरह की ढिलाई दें, बल्कि इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए हमें और सख्ती के साथ लॉकडाउन को लागू करना जरूरी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के उद्योग मंत्री हम्माद अजहर ने कहा है कि जिन इलाकों में कोरोना वायरस फैलने का खतरा कम है वहां के कुछ उद्योगों को फिर से खोलने की इजाजत दी जा रही है। सरकार ने ऐसे उद्योगों की पहचान कर ली है और उन्हें तमाम मानकों का पालन करते हुए काम शुरु करने को कहा जा रहा है। इन उद्योगों में केमिकल एंड मैनुफैक्चरिंग प्लांट्स, ई कॉमर्स फॉर एक्सपोर्ट, ई कॉमर्स फॉर लोकल डिलिवरी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एंड प्रोग्रामिंग और पेपर एंड पैकेजिंग इकाइयां शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें