फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: बेइज्जती के बाद जागा पाक, उधार की एयरलाइंस से नागरिकों को चीन से निकाला

Mon, 03 Feb 2020 04:14 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इस्लामाबाद एयरपोर्ट पहुंचे पाकिस्तानी अधिकारी - फोटो : Zafar Mirza Twitter
विज्ञापन

कोरोनावायरस के प्रभावित चीन के वुहान शहर से सभी देश अपने-अपने नागरिकों को निकालने में जुटे हैं। भारत द्वारा अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट करने के बाद से पाकिस्तानी छात्र इमरान सरकार इमरान सरकार पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।

विज्ञापन




वे लगातार विडियो जारी करके भारत सरकार की तारीफ कर रहे हैं, वहीं अपने वजीर-ए-आजम इमरान खान को कोस रहे हैं। ये छात्र पाक सेना प्रमुख जनरल बाजवा से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं।

दुनिया में बेइज्जती करवाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने आनन-फानन में विदेशी एयरलाइंस की मदद से मुठ्ठी भर नागरिकों को बाहर निकाला है। हालांकि वे अपने इस कार्य की तारीफ करने से नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन


इस्लामाबाद की स्थिति ऐसी है कि कोरोनावायरस से प्रभावित वुहान से आने वाले लोगों की जांच के लिए आवश्यक उपकरण और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ तक नहीं मिल रहा है। जैसे-तैसे जरूरी इतंजाम कर नागरिकों को एयरपोर्ट से बाहर भेजा जा रहा है।

सोमवार को पाकिस्तान ने कतर एयरलाइंस और चाइना साउथर्न एयरलाइंस की तीन फ्लाइट्स की मदद से कुल 143 नागरिकों को बाहर निकाला है। हालांकि अब भी वुहान में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी बाहर निकलने के इंतजार में बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें