फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump Coronavirus News in Hindi: अमेरिका में कोरोना से 2,400 लोगों की मौत, ट्रंप ने 30 अप्रैल तक बढ़ाई सोशल डिस्टेंसिंग

Mon, 30 Mar 2020 01:09 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका मे कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की आशंका डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार आ रही बढ़ोतरी को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सामाजिक दूरी वाले दिशा-निर्देशों को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। अमेरिका कोविड-19 से प्रभावित होने वाला दुनिया का सबसे अधिक संक्रमित देश बन चुका है।

विज्ञापन


अमेरिका में अब तक इस संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या एक लाख 37 हजार से ज्यादा हो चुकी है। राष्ट्रपति ने कहा, 'हम अपने दिशा निर्देशों को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाने वाले हैं। जिससे इस वायरस के फैलाव को धीमा किया जा सके। आप लोग जितनी अच्छी तरह से काम करेंगे, उतनी जल्दी यह बुरा सपना खत्म हो जाएगा।' 
 

ट्रंप ने कहा कि मंगलवार को हम अपनी इस योजना को अंतिम रूप दे देंगे और अमेरिकी लोगों के लिए सभी जरूरी चीजों और नीतियों के बारे में विस्तार से बताएंगे। जब एक संवाददाताओं ने कोरोनोवायरस की मौत की संख्या के बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि इसकी संख्या ईस्टर (12 अप्रैल) तक  बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, 'ईस्टर पर... मौत का आंकड़ा होना शुरू हो जाएगा।' वर्तमान में अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से 2,400 लोगों की मौत हो चुकी है। ट्रंप प्रशासन ने 16 मार्च से अपने देश में सामाजिक दूरी के दिशानिर्देश जारी किए थे ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।

क्वारंटाइन की जरूरत नहीं
कोरोना वायरस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि क्वारंटाइन की जरुरत नहीं है। आज रात सीडीसी के राज्यपाल इस बारे में फैसला लेंगे। मालूम हो कि अमेरिकी सरकार भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच देश में फंसे अमेरिकी नागरिकों को निकालने की व्यवस्था कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें