फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के बाद और मजबूत होंगे भारत के साथ हमारे संबंध : चीन

Thu, 02 Apr 2020 03:36 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
india china flag - फोटो : social media
विज्ञापन

चीन और भारत के राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने का कार्यक्रम बुधवार को वायरस के प्रकोप की वजह से प्रभावित हुआ। एक वरिष्ठ चीनी अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद चीन-भारत के संबंध बहुत मजबूत होंगे और दोनों देश नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

विज्ञापन


भारत, एक अप्रैल, 1950 को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला एशिया का पहला गैर-कम्युनिस्ट देश बन गया था। चीन के  विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि ‘सबसे पहले, बहुत बहुत बधाई! आज चीन और भारत के बीच द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की 70 वीं वर्षगांठ है।’

दोनों देशों ने अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सैन्य आदान-प्रदान के अलावा सांस्कृतिक, धार्मिक और व्यापार संवर्धन गतिविधियों के अन्य 70 महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी। दोनों देशों के कोरोना वायरस महामारी से निपटने में सबसे कठिन समय से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


चीन ने कोरोना वायरस मामलों को खत्म करने के लिए धीरे-धीरे प्रयास किए, जबकि भारत ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन किया है। पिछले साल 11-12 अक्तूबर को ममल्लापुरम में अपने दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दोनों देशों के लिए इस समारोह को मनाने के लिए 70 कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया था।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उनमें से कुछ (कार्यक्रम) महामारी से प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि हमारे आदान-प्रदान और सहयोग महामारी के बाद ही मजबूत बनेंगे और हमें उम्मीद है कि हम अपने रिश्तों में और नई ऊंचाइयों को छुएंगे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें