फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया का दावा, बोला- हमारे यहां कोरोना नहीं, यह बताई वजह

Fri, 03 Apr 2020 06:20 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, सियोल।
विज्ञापन
north korea
विज्ञापन

दुनिया के लगभग सभी देश कोरोना से प्रभावित हैं लेकिन उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि वो कोराना वायरस से पूरी तरह मुक्त है। एक स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि जब पड़ोसी देश चीन में कोरोना वायरस का पहला केस जनवरी में सामने आया था तभी अपनी सभी सीमाओं को सील कर दिया था।

विज्ञापन


इसी का नतीजा है कि देश का हर नागरिक पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है। वहीं दूसरी ओर 2012 में उत्तर कोरिया से भागकर दक्षिण कोरिया गए डॉ. चोई जुंग हुन का कहना है ‘मुझे पता चला है कि उत्तर कोरिया में बहुत लोग मर चुके हैं लेकिन जिम्मेदार लोग ये नहीं कह रहे हैं कि ये मौतें कोरोना वायरस से हुई हैं’।

उत्तर कोरिया के सेंट्रल इमरजेंसी एंटी एपिडेमिक मुख्यालय के निदेशक पाक मायोंग सू ने कहा कि शुरुआती दौर में की गई सख्ती का नतीजा है कि हम वायरस के प्रकोप से सुरक्षित हैं। इसी सख्ती का परिणाम है कि देश में अभी तक एक भी कोरोना पीड़ित मरीज नहीं है।
विज्ञापन


वायरस से बचाव के लिए देश में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जरूरी जांच के बाद नियमानुसार क्वारंटीन कर रहे हैं। यही नहीं कोई सामान भी आ रहा है तो हम उसे डिसइन्फेक्ट करते हैं तभी उसको छूने का प्रावधान है। वायरस देश के भीतर न दाखिल हो इसके लिए समुद्री मार्ग के साथ हवाई मार्ग को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें